फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District Food Supply Department will identify fake BPL card holders

Sirsa News: फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों की पहचान करेगा जिला खाद्य आपूर्ति विभाग

Wed, 20 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
District Food Supply Department will identify fake BPL card holders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में फर्जी बने बीपीएल कार्ड को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पहचान करके उन्हें रद्द करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग बीपीएल कार्ड को पहचान करने के लिए ई-केवाइसी के डेटा का मिलान करेगा। इसके साथ ही बीपीएल परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड व फिंगर प्रिंट भी ई-केवाइसी पर अपडेट करवाए जाएंगे। इससे फर्जी बने बीपीएल कार्ड की पहचान हो पाएगी और उसे तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।
जिले में 2,57,537 बीपीएल कार्ड है। 9,81,742 लोगों को बीपीएल कार्ड के तहत सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही विभाग के पास फर्जी बीपीएल कार्ड बनने की शिकायत पर भी पहुंची रही है। ऐसे में विभाग ने फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों की पहचान करेगा। ई-केवाइसी के आधार पर बीपीएल कार्ड की पुष्टि की जाएगी। एक परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और फिंगर प्रिंटर्स लिए जाएंगे। इतना ही नहीं, सरकारी नौकरी का डेटा का उठान भी ई-केवाइसी पर अपडेट करवाया जाएगा। तीनों माध्यमों की जांच करने के बाद ही बीपीएल कार्ड सही है या गलत है, इसकी पुष्टि हो पाएगी। अधिकारियों की माने तो ई-केवाइसी के बाद हर उस बीपीएल कार्ड का रद्द कर दिया जाएगा, जिसे गलत बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार सरकारी नौकरी लगने के बाद भी कई लोगों द्वारा बीपीएल कार्ड रद्द नहीं करवाया जाता है। इतना ही नहीं, इसकी अपडेट जानकारी भी विभाग को उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। ऐसी स्थिति में राशन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार पैदा हो जाता है। इसी को जड़ से खत्म करने के लिए विभाग की ओर से यह तरीका लागू किया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
ई - केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड की प्रमाणित प्रति की फोटो कॉपी और मूल आधार कार्ड।

2-3 पासपोर्ट फोटोग्राफ।

पते की पुष्टि के लिए वैध पता प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस।

आय की पुष्टि के लिए बैंक खाते के पिछले तीन महीने के बैंक स्टेटमेंट।

यदि आप किसी कंपनी में नौकरी करते हैं, तो आपकी नौकरी की पुष्टि के लिए तीन महीने के वेतन स्लिप की कॉपी।

कोटस
बीपीएल कार्ड को सही पहचान करने के लिए ई-केवाइसी के डेटा का मिलान किया जाएगा। बीपीएल परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड व फिंगर प्रिंट भी ई-केवाइसी पर अपडेट करवाए जाएंगे। फर्जी बने बीपीएल कार्ड की पहचान हो पाएगी और उसे तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा। - कप्तान सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed