फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District Bar Association ended the strike after the FIR registered against Advocate Sihag was cancelled

Sirsa News: अधिवक्ता सिहाग पर दर्ज एफआईआर रद्द होने पर जिला बार एसोसिएशन ने समाप्त की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association ended the strike after the FIR registered against Advocate Sihag was cancelled
सिरसा। हड़ताल समाप्त करने की जानकारी देते बार प्रधान गंगाराम ढाका। संवाद 
सिरसा। अधिवक्ता अमित सिहाग पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग पर नौ दिन से जारी सिरसा बार एसोसिएशन की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। बार एसोसिएशन प्रधान गंगाराम ढाका ने दोपहर को बार रूम में पत्रकारवार्ता कर बताया कि पुलिस ने अधिवक्ता सिहाग पर दर्ज एफआईआर खारिज कर दी है। इसलिए बार एसो. ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सोमवार से सभी बार सदस्य नियमित रूप से न्यायालयों में पेश होंगे। सिरसा बार की एक कॉल पर शुक्रवार को प्रदेशभर की बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। बार प्रधान ने कहा कि हड़ताल के कारण आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि 12 अगस्त को सिरसा बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर निर्णय लिया था।
विज्ञापन


नौ दिनों में वर्क सस्पेंड के कारण अदालतों में 10 हजार से ज्यादा केसों की सुनवाई नहीं हो सकी। हर रोज केसों में अगली तारीख मिल रही थी। वीरवार को सिरसा बार एसोसिएशन प्रधान गंगाराम ढाका ने प्रदेशभर की बार एसोसिएशन को पत्र जारी कर 22 अगस्त को वर्क सस्पेंड रखने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बार एसोसिएशनों ने अपने सदस्यों को वर्क सस्पेंड का मैसेज भेज दिया। डिंग थाना पुलिस ने जिला नगर योजनाकार विभाग के जूनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार की शिकायत पर 29 जुलाई को अधिवक्ता अमित सिहाग पर एफआईआर दर्ज की थी। जेई ने अधिवक्ता पर सरकारी आदेश की प्रतियां फाड़ने का आरोप लगाया था।







-------------------पुलिस विभाग ने एडवोकेट अमित सिहाग पर दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। इसके बाद सिरसा बार एसोसिएशन ने अपनी मांग पूरी होने पर हड़ताल समाप्त कर दी है। सोमवार से सभी बार सदस्य नियमित रूप से अदालतों में पेश होंगे। इस मामले में बार सदस्यों ने एकजुटता का परिचय दिया। - गंगाराम ढाका, प्रधान, बार एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article