फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Distance created from family, infected with will, recovering at home

परिवार से बनाई दूरी, इच्छाशक्ति से घर में ही ठीक हो रहे संक्रमित

Sun, 02 May 2021 10:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Distance created from family, infected with will, recovering at home
सिरसा। जिले में अब तक करीब 15 हजार लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर होम आइसोलेशन में ही स्वस्थ हुए हैं। 1 मई तक जिले में 3138 सक्रिय मरीज रहे। 235 में से 92 मरीजों का इलाज सरकारी अस्पतालों और 143 मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। 2170 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। हालांकि जिले में अब तक 172 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभाग की ओर से अब तक कुल 304394 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अप्रैैल माह में 5840 मरीज संक्रमित मिले, जबकि करीब 3500 मरीजों ने कोरोना को मात दी, इनमें ज्यादातर होम आइसोलेट रहे। वहीं, 50 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड और इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में होम आइसोलेट मरीज परिवार से दूरी बनाकर, किताबें पढ़कर और इच्छाशक्ति से ही स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन

खुद रख रहे अपना ख्याल, जांच के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं आता घर
होम आइसोलेट मरीजों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उन्हें फोन कर तो स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की जाती है लेकिन जांच करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंच रहा। परिवार वाले संक्रमित मरीजों की देखरेख कर उन्हें फलों और बेहतर खाना उपलब्ध करवा रहे हैं, ताकि परिवार का सदस्य जल्दी से स्वस्थ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों से दूर अपने एक कमरे में बंद हूं। परिवार वाले गेट से बाहर खाना रख जाते हैं। विटामिन सी का अपने खाने में प्रयोग अत्यधिक कर रहे हैं। दिनभर किताबों से जुड़ रहा हूं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई भी चेेकअप के लिए नहीं आया है। मात्र एक बार कंट्रोल रूम से कर्मचारी ने फोन कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
- सुरेंद्र लाथर, हुडा सेक्टर
तीन दिन पहले कोरोना टेस्ट करवाया था। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन कोरोना के लक्षणों को देखते हुए खुद ही होम आइसोलेट हो गए हैं। किसी ओर को दिक्कत न हो, स्वयं ही सावधानी बरत रहे हैं। वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके, परिवार वालों से दूरी बनाए हुए हूं। - प्रीति रानी, पुलिस लाइन

अकेली एक कमरे में बंद रहती हूं। खाना-पीना घर वाले कमरे के बाहर कुछ दूरी पर रख देेते हैं। स्वयं ही अपने बर्तन व कपड़े धोती साफ कर रही हूं, ताकि परिवार के किसी अन्य सदस्य को संक्रमण न हो सके। पेय पदार्थ और काढ़े का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोना को हराने की इच्छा शक्ति से कमरे में 14 दिनों तक खुद को बंद किया है, ताकि जल्द से जल्द ठीक हो सकूं। - रानी, मरीज, होम आइसोलेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed