फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dispute over water turn in Nuhiyanwali, 4 people injured

Sirsa News: नुहियांवाली में पानी की बारी को लेकर विवाद, 4 लोग घायल

Wed, 29 May 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dispute over water turn in Nuhiyanwali, 4 people injured
ओढां। गांव नुहियांवाली में सोमवार रात्रि को पानी की बारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को ओढां के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। बता दें कि इससे पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और आपस में केस दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उसका व उसके भाई का खेत साथ-साथ पड़ता है। सोमवार रात को उसकी पानी की बारी थी। वह, उसका बेटा करणी सिंह, भाई अमर सिंह व भतीजा राय विरेन्द्र खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। इसी दौरान उसका भतीजा अंगद भी पानी लगाने के लिए खेत में आया गया। राजेन्द्र ने बताया कि उनकी बारी खत्म होने के बाद अंगद की बारी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि अंगद ने समय से पहले पानी तोड़ने की जिद की। इस बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। राजेन्द्र का आरोप है कि अंगद लड़ाई करने के मकसद से ही आया हुआ था। उसने पहले से ही बाहर से कुछ लड़कों को बुला रखा था। जोकि मौके पर आ गए। आरोप है कि उक्त लोगों के पास लाठी-डंडे व धारदार हथियार थे। जिन्होंने आते ही उसके बेटे करणी सिंह, भाई अमर सिंह, राय विरेन्द्र व उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आस-पड़ोस की ढाणियों के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में अमर सिंह को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं तो वहीं अन्य तीनों लोग भी घायल हो गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि इस विषय में अस्पताल में रुक्का प्राप्त हुआ है। घायलों के बयान उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed