{"_id":"67f417ba47988db41a0ca607","slug":"dispute-over-irrigation-water-junior-engineer-attacked-with-brick-by-his-uncle-case-registered-sirsa-news-c-21-hsr1034-600595-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिंचाई के पानी को लेकर हुआ विवाद, कनिष्ठ अभियंता पर उसके चाचा ने किया ईंट से हमला , मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिंचाई के पानी को लेकर हुआ विवाद, कनिष्ठ अभियंता पर उसके चाचा ने किया ईंट से हमला , मामला दर्ज
Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। साहुवाला द्वितीय में पंजाब के कनिष्ठ अभियंता पर सिंचाई के पानी को लेकर उससे चाचा ने ईंट से हमला कर दिया। कनिष्ठ अभियंता के हाथ और पैरों पर चोटें आईं हैं। घायल कनिष्ठ अभियंता को परिजनों ने नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
चोपटा थाना प्रभारी सुखदेव ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साहुवाला द्वितीय निवासी 27 वर्षीय सचिन ने बताया कि वह पंजाब के मनासा में पीडब्ल्यूडी बींएडआर विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। 31 मार्च को शाम को 6 बजे वह अपने खेतों में गया था। वहां उसका चाचा कर्ण सिंह भी मौजूद था। सचिन ने बताया कि कई साल पहले साझे तौर पर खेत में पानी लगाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी।
खेत में चाचा ने कहा कि वह उसे अपने खेतों में पानी नहीं लगाने देगा। जब उन्हें कहा कि इस पाइप लाइन में उनका भी हिस्सा है। हिस्से के पैसे भी पाइप लाइन बिछाने के दौरान दिए है। कर्ण सिंह ने कहा कि तुमने अपने हिस्से के पूरे पैसे नहीं दिये है। इसके बाद कर्ण सिंह गाली गलौज और हाथापाई करने लगा। सचिन ने बताया कि वह डर के मारे गांव की ओर भागने लगा। इस दौरान उसके चाचा कर्ण सिंह ने पीछे से उसके ऊपर ईंटों से हमला कर दिया। ईंट लगने से वह जमीन पर गिर गया और कर्ण सिंह उसके ऊपर बैठ गया। ईंट से उसके हाथ और पैरों पर वार किया। इतना ही नहीं, उसका गला दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग भागकर आए और उसे चाचा कर्ण सिंह से छुड़वाया। कर्ण सिंह ने धमकी दी कि अगर दोबारा खेत में आकर पाइप लाइन से पानी लगाने की सोची तो जान से मार दूंगा। सचिन ने बताया कि इसके बाद वह अपने घर आ गया और परिवार के लोग उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा लेकर आए। इस मामले में नाथूसरी चोपटा थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।