फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dispute over demolition of ramp in front of house in village Khuiyan Malkana

Sirsa News: गांव खुईयां मलकाना में घर के आगे बने रैंप तोड़ने पर विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dispute over demolition of ramp in front of house in village Khuiyan Malkana
 गांव खुईयां मलकाना में अवैध रैंप तोड़ते हुए जेसीबी। 
डबवाली। गांव खुईयां मलकाना में मंगलवार को घरों के सामने बनाए गए रैंप को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच रमनदीप कौर और प्रतिनिधि सरपंच यादविंद्र सिंह पर भेदभाव के आरोप लगाए। वहीं, इस मामले में ग्रामीण हिमांशु ने शिकायत दर्ज करवाई। हिमांशु ने आरोप लगाया कि सरपंच ने बिना किसी पैमाइश या कानूनी नोटिस के उनके घर के सामने बने रैंप को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया।
विज्ञापन

हिमांशु ने बताया कि उन्होंने पहले ही सरपंच से आरटीआई और सीएम विंडो के माध्यम से जानकारी मांगी थी। सरपंच ने रंजिश के चलते उनके रैंप को तुड़वा दिया। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में अन्य कई लोगों के रैंप बने हुए हैं, लेकिन सिर्फ उनके ही रैंप को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


हिमांशु ने आरोप लगाया कि सरपंच ने पुलिस प्रशासन की अगुवाई में यह कार्रवाई करवाई। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में रैंप तोड़ा गया है, पुलिस ने उन्हें कोई कानूनी नोटिस नहीं दिखाया। हिमांशु ने जिला उपायुक्त से शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, इस मामले में सरपंच ने कहा कि आरोप सभी बेबुनियाद है। लोगों की शिकायत के आधार पर दो नोटिस दिए थे। उपमंडल अधिकारी डबवाली डॉ. नवीन कुमार, वेटनरी सर्जन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में रैंप तोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed