फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dispute in officers and workers for rubbish lifting

Sirsa News: साढ़े तीन घंटे तक अधिकारी और कर्मचारी रहे आमने-सामने, पुलिस भी लौटी, नहीं उठा कूड़ा

Thu, 07 May 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
dispute in officers and workers for rubbish lifting
 महिला सफाई कर्मचारी मानव श्रृंखला बनाए हुए। संवाद
कर्मचारियों ने बनाई मानव शृंखला, बस स्टैंड पर सड़क के बीच तक पहुंचने लगा कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में एक हजार टन कचरा पड़ा है। बस स्टैंड से लेकर जिमखाने तक सड़कों पर कचरा आ गया है। डाकघर के पास बुरे हालात हैं। नगर परिषद प्रशासन ने योजना बनाकर बुधवार को सुबह साढ़े 9 बजे जेसीबी और डंपर की मदद से एजेंसी के कर्मचारियों के साथ बस स्टैंड पॉइंट से कचरा उठाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।
कचरा उठान की सूचना मिलते ही नगर परिषद कार्यालय पर धरने पर बैठे 100 महिला और पुरुष कर्मचारी डंपिंग पॉइंट पर पहुंच गए। उन्होंने मानव शृंखला बना ली और कचरे को कवर कर लिया। वहीं, महिलाएं जेसीबी के सामने बैठ गईं। ऐसे में प्रशासन को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा लेकिन कोई जिम्मेदार बड़ा अधिकारी नहीं होने पर किसी भी कर्मचारी को हिरासत में नहीं लिया गया। साढ़े तीन घंटे तक यही माहौल बना रहा। उसके बाद नगर परिषद के सीएसआई जयवीर सिंह, एसआई पवन कुमार , एसआई रवि शर्मा सहित पुलिस कर्मचारी मौके से चले गए। पुन: किसी भी डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना बनाकर सुबह साढ़े 9 बजे बस स्टैंड के मुख्य डंपिंग पॉइंट पर सीएसआई की अगुवाई में पूजा वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी जेसीबी और डंपर लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई ताकि कोई विवाद होने की स्थिति में कार्रवाई की जा सके।
पहले से मौके पर निगरानी कर रहे कर्मचारियों ने इस गतिविधि की सूचना प्रधान मनोज अठवाल व अन्य कर्मचारियों को दे दी। 70 के आसपास महिलाएं और 30 के आसपास पुरुष कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कचरे को पूरी तरह से कवर कर लिया और किसी को हाथ तक नहीं लगाने दिया।
अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि कचरा सड़क पर आ रहा है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस कारण कोई हादसा हो सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के साथ उनकी लड़ाई चल रही है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं कचरा नहीं उठाने दिया जाएगा।
एक बारगी अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेने का डर दिखाया। इस पर प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि आप लिखित में गिरफ्तारी के आदेश दिखाएं और मौके पर उच्चाधिकारी बताए कौन हैं जो गिरफ्तारी के आदेश दे सकता है। किसी भी कर्मचारी के साथ जबरदस्ती की जाएगी तो आंदोलन और तेज होगा। कचरा नहीं उठाने दिया जाएगा।

इस प्रकार हैं हालात
- डाकघर पॉइंट

कचरा आधी सड़क पर आ चुका है। बाजार व कॉलोनी का कचरा डाला जा रहा है। फास्टफूड की रेहड़ी वाले व होटल वाले बड़े स्तर पर कचरा डाल रहे हैं। इतना ही नहीं, बाजारों में लोग भी डंपिंग पॉइंट पर लगातार कचरा डालने में जुटे हैं।

बस स्टैंड मुख्य पॉइंट

बस स्टैंड के मुख्य कचरा पॉइंट पर सभी होटलों, रेहड़ी वालों, आसपास की कॉलोनियों का 100 एमटी कचरा पड़ा है। यह कचरा इतना ज्यादा बिखर गया है कि सड़क पर आ चुका है। इस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। 50 मीटर तक यह कचरा फैल चुका है। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है।

सिरसा क्लब पॉइंट
डबवाली रोड पर मुख्य डंपिंग पॉइंट है। अस्पतालों, आसपास की दुकानों का बड़े स्तर पर कचरा यहां डाला जा रहा है। इसके कारण सड़क आधी रह गई है। वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
रंगडी रोड
रंगडी रोड पर मुख्य सड़क बड़े स्तर पर कचरा पड़ा है। इस कारण आसपास का माहौल पूरी तरह से दूषित हो गया है। लोगों को दूसरे रास्तों से शहर में आना पड़ रहा है।

अग्रवाल कॉलोनी पॉइंट
अग्रवाल कॉलोनी के पास खाली प्लाॅट में रेहड़ी वाले, अग्रवाल कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के लोग बड़े स्तर पर कचरा डाल रहे हैं। खाली जगह होने के कारण दस फीट तक गहराई में कचरा का ढेर लग गया है। इससे इस रोड पर आने-जाने वालों को दूषित माहौल का सामना करना पड़ा रहा। है। इसी प्रकार के हालात शहर के सभी क्षेत्रों में बने हुए हैं।
जिले में कचरे की अनुमानित स्थिति

सिरसा - 1000 एमटी

रानियां - 200 एमटी
ऐलनाबाद - 300 एमटी
कालांवाली - 200 एमटी

डबवाली - 350 एमटी

कोट्स
बस स्टैंड पर कचरा सड़क पर आ गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इसी को उठाने का प्रयास किया गया था लेकिन यूनियन के कर्मचारियों के मौके पर आकर विरोध करने पर उठाने का काम नहीं हो पाया है। अब जब उच्चाधिकारियों के आदेश होंगे उसी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

-जयवीर सिह, सीएसआई, नगर परिषद

कोटस

अब सभी कर्मचारी सुबह व शाम के समय निगरानी करेंगे। न रात को कूड़ा उठाने दिया जाएगा और न ही दिन को। मंगलवार रात को कुछ क्षेत्रों में आग लगाकर कचरा जलाने का प्रयास किया गया था, उसे कर्मचारियों ने बुझा दिया। कचरा जलाने नहीं दिया जाएगा। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। सरकार हमारी मांगों को मान ले। हम स्वयं मिलकर शहर से सारा कचरा उठाएंगे।

-मनोज अठवाल, यूनियन प्रधान
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगर परिषद डबवाली में कार्यरत कच्चे, पक्के व ठेके पर लगे सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भी हड़ताल पर डटे रहे।कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। हड़ताल के चलते शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर गंदगी और बदबू फैलने लगी है। इससे स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।
धरने के दौरान यूनियन प्रधान मंगत राम उर्फ चांदी, पूर्व प्रधान सूरज कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे है लेकिन बार-बार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस बीच नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा और वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल हड़ताल स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कर्मचारियों के समर्थन में कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed