फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dispute between two parties in Banwala: Eight people injured, accused of assault and threatening to kill each other

बनवाला में दो पक्षों में विवाद : आठ लोग घायल, एक दूसरे पर लगाए मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप

Sun, 30 Apr 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties in Banwala: Eight people injured, accused of assault and threatening to kill each other
ओढां। गांव बनवाला में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। इस मामले में ओढां पुलिस दोनों पक्षों से पांच महिलाओं सहित 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पहले पक्ष से धर्मवीर सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल की शाम वह, उसकी पत्नी राधा, उसकी मां कलावती, उसका चाचा सोहन लाल व उसका पड़ोसी संदीप खेत में कार्य कर रहे थे। उसकी पत्नी राधा उनसे कुछ ही दूरी पर कार्य कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का अंकित कुमार ट्रैक्टर लेकर आया और उसकी पत्नी राधा के पास रुक गया। उसी समय गांव के रामपाल, उसकी पत्नी सुमन, चंदू राम, उसकी पत्नी कलावती देवी, जीतराम, उसका पुत्र जसवंत, सुदेशबाला व एकता लाठी-डंडे व राॅड लेकर आ गए। धर्मवीर का आरोप है कि अंकित तथा उक्त सभी लोगों ने मिलकर राधा पर हमला कर दिया और उसका अपहरण कर ट्रैक्टर पर ले जाने लगे। शोर मचाने पर उन्होंने राधा को छुड़वाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में घायल धर्मवीर, राधा, सोहन लाल, कलावती व संदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धर्मवीर के मुताबिक उनका एक वर्ष पूर्व भी झगड़ा हुआ था। उक्त मामले में गवाही न देने को लेकर आरोपियों ने हमला किया है। पुलिस ने रामपाल, अंकित, सुमन, कलावती देवी, जीतराम, जसवंत, सुदेशबाला व एकता के खिलाफ अपहरण, हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के रामपाल ने बताया कि 27 अप्रैल की शाम को वह गाड़ी में खेत से ढाणी में आ रहा था। जब वह धर्मवीर सिंह की ढाणी के निकट पहुंचा तो धर्मवीर, उसकी पत्नी राधा, इन्द्र, संदीप, सुनील व 2 अन्य लोगों ने गाड़ी रुकवाने की कोशिश की। जब उसने गाड़ी नहीं रोकी तो उक्त लोग उसका पीछा किया। कुछ देर बाद जब उसका चाचा जीतराम खेत में आ रहा था तो उक्त लोगों ने उसके चाचा का पीछा किया। उसके चाचा ने शोर मचाया तो वह उसकी मां कलावती तथा अंकित पहुंच गए। रामपाल का आरोप है कि उसके आते ही धर्मवीर सहित सभी लोगों ने उस पर लोहे की पाइपों व डंडों से हमला कर दिया। उक्त लोगों के पास रिवॉल्वर भी था। शोर मचाए जाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में घायल रामपाल, कलावती व अंकित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रामपाल के मुताबिक उनका आरोपियों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में ओढां पुलिस ने घायल रामपाल के बयान पर आरोपी धर्मवीर, उसकी पत्नी राधा, इन्द्र, संदीप, सुनील व 2 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। - एएसआई जागर सिंह (जांच अधिकारी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed