फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Disposal started in Bakrianwali garbage plant, door-to-door garbage collection from the city after five days

Sirsa News: बकरियांवाली कचरा प्लांट में निस्तारण शुरू, पांच दिन बाद शहर से हुआ डोर-टू-डोर कूड़े का उठान

Sun, 03 Sep 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Disposal started in Bakrianwali garbage plant, door-to-door garbage collection from the city after five days
बकरियांवाली प्लांट में दवाई का छिड़काव करता कर्मचारी।  स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद ने गांव बकरियांवाली कचरा प्लांट में निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। इसके साथ ही शहर से भी डोर-टू-डोर कचरे का उठान कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, ऑटो मार्केट क्षेत्र के देवीलाल चिल्ड्रेन पार्क के पास एक सप्ताह पहले डाले गए कचरे का उठान न होने पर रविवार को क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताया। लोगों ने सोमवार को लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है।
बकरियांवाली प्लांट में नई एजेंसी ने मशीनरी लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके साथ ही पुराने ठेकेदार की एक मशीन से कचरे का निस्तारण किया जा रहा है, लेकिन यह मशीन अपनी क्षमता के अनुसार कार्य नहीं कर रही है। वहीं अव्यवस्था के विरोध में प्लांट के बाहर ग्रामीणों का धरना 14 दिन से जारी है। ऐसे में शहर के डंपिंग प्वाइंट पर करीब 14 हजार मीट्रिक टन कचरा एकत्रित हो चुका है। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्र में बीते मंगलवार ब बुधवार से डोर-टू डोर कचरे का उठान भी ठप था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि रविवार को नगर परिषद ने शहर से डोर-टू-डोर उठान शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


मक्खी व मच्छर को मारने के लिए दवाई का छिड़काव किया शुरू

बकरियांवाली कचरा प्लांट में मक्खी व मच्छरों को मारने के लिए नई एजेंसी दवाई का छिड़काव करवा रह रही है। एजेंसी ने कचरा निस्तारण के लिए मशीनरी मंगवाई गई है, जिसे अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर प्लांट को 24 घंटे चलाया जा रहा है। इससे शहर के कचरे का जल्द से जल्द उठान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क के साथ खाली जगह में डाला जा रहा कूड़ा, उठान नहीं हुआ तो उठाए ठोस कदम
ऑटो मार्केट क्षेत्र के देवीलाल चिल्ड्रेन पार्क के पास डाले गए कचरे उठान न होने पर क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताया। रविवार की सुबह चौधरी देवीलाल चिल्ड्रन पार्क पर्यावरण कमेटी, ऑटो मार्केट, कंगनपुर रोड, अग्रसेन कॉलोनी, हरी विष्णु कॉलोनी, गणेश विहार, ऑटो मार्केट ट्रक यूनियन, परशुराम नगर, दशमेश नगर, बूटा कॉलोनी, सुंदर नगर, सैनी कॉलोनी तथा कीर्तिनगर क्षेत्र के नागरिकों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र ढाका व सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शहर का कूड़ा एकत्रित कर पार्क के साथ खाली पड़ी जगह में डाला जा रहा है। 28 अगस्त को आमजन ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि दो-तीन दिन में पूरा कूड़ा उठा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके चलते सोमवार को वे उपायुक्त को समस्या संबंधी ज्ञापन देंगे और प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी कचरा नहीं उठाया गया तो क्षेत्र के लोग कोई ठोस कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस बैठक में सरदार मनजीत सिंह ट्रक यूनियन प्रधान, सरदार प्रताप सिंह मिस्त्री यूनियन प्रधान, ऑटो मार्केट यूनियन प्रतिनिधि पवन कुमार, नि:स्वार्थ सेवा संस्थान के प्रधान रामकुमार ढिल्लो, दुर्लभ प्रभात फेरी संघ के प्रधान सज्जन भांभू, गणेश विहार हरी विष्णु एसोसिएशन के उपप्रधान रजनीश बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



वर्जन
बकरियांवाली कचरा प्लांट को शुरू कर दिया गया है। नई एजेंसी की ओर से अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। शहर से भी डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। एजेंसी ने दूसरा कचरा प्लांट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऑटो मार्केट क्षेत्र में कचरे का उठान किया जा रहा है। - पवन कंबोज, मुख्य सफाई निरीक्षण, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed