{"_id":"6a64fcc8dca4eaa9f501f7e8","slug":"disha-meeting-sirsa-news-c-21-1-noi1022-917304-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटओवर ब्रिज का अब तक आधा ही काम, सामग्री की बढ़ी कीमत कौन वहन करेगा, अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटओवर ब्रिज का अब तक आधा ही काम, सामग्री की बढ़ी कीमत कौन वहन करेगा, अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें: सांसद
विज्ञापन
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा सुनवाई करते हुए। संवाद
- दिशा कमेटी की बैठक में सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों की लगाई क्लास, आम नागरिकों से चक्कर कटवाने पर चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शनिवार को सांसद कुमारी सैलजा ने विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों से दो टूक कहा कि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए चक्कर न कटवाए जाएं।
पंचायत भवन में आयोजित बैठक में रेलवे फुटओवर ब्रिज की धीमी प्रगति पर सांसद ने कहा कि अब तक महज 55 प्रतिशत काम हुआ है और आप कहते हैं कि 31 दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। यह कैसे संभव है। क्या निर्माण सामग्री की कीमत नहीं बढ़ेगी। बढ़ी हुई कीमत कौन वहन करेगा। संबंधित अधिकारी और एजेंसी अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें। कचहरी रोड अंडरब्रिज के संबंध में एएएम वीके सिंह ने बताया कि मानसून के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। बीएंडआर के पिलर व अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं। सितंबर के बाद एक माह के भीतर काम पूरा हो जाएगा। गांव झोरड़नाली के भीम सिंह ने शिकायत की कि वह मजदूरी करता है। उसे पंचायत से आवंटित प्लॉट पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। प्लॉट पर दुकानें बनाकर बिजली के मीटर लगवा लिए हैं। उपायुक्त समेत सभी अधिकारियों के चक्कर काट चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर सैलजा ने पूछा कि रिहायशी कनेक्शन को व्यावसायिक कैसे बनाया गया और दुकानों पर नया कनेक्शन कैसे दे दिया गया। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक्सईएन ने कहा कि मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट ली जाएगी। एसडीओ ने बताया कि सभी को नोटिस जारी कर दिए हैं और कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर ही गलती रही है। पैमाइश के बाद धारा-145 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए थी। मामले का जल्द समाधान किया जाएगा।
बरसाती नालों की सफाई संतोषजनक नहीं
सांसद ने कहा कि नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और बरसाती नालों की सफाई का काम संतोषजनक नहीं है। दो साल से बैठक में यह मुद्दा उठाया जा रहा है लेकिन इसका प्रभावी समाधान नहीं हुआ। एक्सईएन सुनील कुमार ने कहा कि वे स्वयं निगरानी करेंगे और पंचायतों व नगर परिषदों के सहयोग से समाधान निकालेंगे। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि ओढ़ा से डबवाली और सिरसा, दोनों दिशाओं में 15-15 किलोमीटर तक हाईवे की सड़क की मरम्मत हो रही है लेकिन गुणवत्ता खराब है। तीन-तीन परतें साफ नजर आ रही हैं। फिनिशिंग बिल्कुल नहीं है। इस पर एक्सईएन ने मौका निरीक्षण कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
-- -
पेयजल समस्या का त्वरित समाधान करें
सांसद ने कहा कि पेयजल समस्या का त्वरित समाधान होना चाहिए। प्रीत नगर और कीर्ति नगर के लोगों ने बताया कि उनके यहां पेयजल आपूर्ति के हालात खराब हैं। एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि एक ट्यूबवेल चालू कर दिया है और दूसरा भी जल्द शुरू हो जाएगा। एमआईटीसी और बांसल कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि ट्यूबवेल लगाने के दौरान पुरानी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। इससे मोटरें बार-बार खराब हो रही हैं। इस पर एसडीओ ने कहा कि नई मशीनरी खरीदी जा रही है।
टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करें
गांव दड़बी, नकोड़ा, सांदेवाला, नाथोर और बचेर सहित अन्य गांवों के लोगों ने पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की। सांसद ने कहा कि जब तक इन गांवों में स्थायी व्यवस्था नहीं बनती, तब तक टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए।
सफाई को लेकर सांसद ने फिर दिखाई तस्वीरें
सांसद ने तस्वीरों के माध्यम से सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति दिखाई। उन्होंने कहा कि सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर हम अब भी गंभीर नहीं हैं।
कुष्ठ आश्रम की छत दुरुस्त करवाने की मांग
मेला ग्राउंड क्षेत्र में वर्षों पहले कुष्ठ आश्रम बनाया गया था। दीपक कुमार ने बताया कि आश्रम की छतों से पानी टपकता है और वे कभी भी गिर सकती हैं। सांसद ने कहा कि पहली बार यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने उपायुक्त को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।