फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Discussion on budget related to e-books and e-journals

Sirsa News: ई-बुक्स एवं ई-जर्नल्स से संबंधित बजट पर की गई चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Discussion on budget related to e-books and e-journals
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की पुस्तकालय समिति की बैठक लेते हुए कुलपति विजय कुमार । विवि
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की पुस्तकालय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. विजय कुमार ने की। बैठक में प्रो. मोनिका वर्मा ने सदस्य सचिव एवं विश्वविद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पुस्तकालय पुस्तकों, ई-बुक्स एवं ई-जर्नल्स से संबंधित बजट पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति को अवगत कराया गया कि कुल लगभग 55-60 लाख की राशि पुस्तकालय संसाधनों पर व्यय की जा रही है। समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2025-26 के लंबित भुगतानों का निपटान विश्वविद्यालय के केंद्रीय बजट से किया जाएगा। सभी संकायाध्यक्षों को स्वीकृत बजट सीमा के अंतर्गत 7 जनवरी 2026 तक संशोधित अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में यह भी सलाह दी गई कि विश्वविद्यालय पुस्तकालय द्वारा वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार किया जाए तथा विभिन्न संकायों के सहयोग से सेमिनार, कार्यशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाए। इसमें पुस्तकालय की सुविधाओं एवं ई-संसाधनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बैठक में पुस्तकालय स्टॉक सत्यापन, पुस्तकालय बकाया राशि निपटान और प्लेजरिज्म नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष तथा कुलपति द्वारा नामित दो सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में समिति के सदस्य प्रो. पंकज शर्मा, प्रो. उमेद सिंह एवं प्रो. संजू ढुल्ल ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपने महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान सुझाव प्रस्तुत किए। अंत में सचिव प्रो. मोनिका वर्मा ने बैठक में उपस्थित कुलपति, सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं समिति सदस्यों का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed