फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Discussed the outline of construction of grand and supernatural temple of Kuldevi Adi Mahalakshmi and Ashtalakshmi

Sirsa News: कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्टलक्ष्मी के भव्य एवं अलौकिक मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा की

Sat, 06 Apr 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Discussed the outline of construction of grand and supernatural temple of Kuldevi Adi Mahalakshmi and Ashtalakshmi
विधायक गोपा कांडा व अन्य।
सिरसा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने विधायक गोपाल कांडा से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थस्थल (अग्रोहा) में निर्माणाधीन कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्टलक्ष्मी के भव्य एवं अलौकिक मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही गोपाल कांडा को अग्रसेन फाउंडेशन के भामाशाह बोर्ड ऑफ ट्रस्टी बनाया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता और गुरुग्राम जिला उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल के साथ विधायक गोपाल कांडा से उनके प्रतिष्ठान पर जाकर मिले। जहां पर शक्तिपीठ तीर्थ स्थल (अग्रोहा) में निर्माणाधीन कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्टलक्ष्मी के भव्य एवं अलौकिक मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस मौके पर विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि यह उनके और परिवार के लिए गर्व की बात है कि मां कुलदेवी के मंदिर निर्माण में उनके परिवार का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में विश्वस्तरीय ऐतिहासिक भव्य आद्य महालक्ष्मी मंदिर का शिलान्यास एवं भूमिपूजन 17 जुलाई को बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया था। इस मंदिर में मां लक्ष्मी की 101 किलो चांदी की प्रतिमा सौ किलो चांदी के सिंहासन पर विराजमान होगी। साथ ही अष्टलक्ष्मी की चांदी से निर्मित प्रतिमा मंदिर में स्थापित होगी। मंदिर श्री यंत्र के आकार का होगा जो कि वास्तु विधि अनुसार होगा। अग्रोहा धाम को तीन भागों में बांटा गया है, बीच वाला भाग मां लक्ष्मी व पूर्वी हिस्सा महाराजा अग्रसेन व पश्चिमी हिस्सा मां सरस्वती को समर्पित है। मंदिर के पिछले हिस्से में बारह ज्योर्तिलिंगो से बना रामेश्वर धाम बना है। मंदिर के बीच में सरोवर का निर्माण किया गया है, जिसको 41 पवित्र नदियों के जल के साथ पावन किया गया है। वैसे तो हर रोज ही धाम में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन शरद पूर्णिमा के अवसर पर हर साल अग्रोहा धाम में मेला लगता है, जिसमें देशभर से लाखों पर्यटक धाम को देखने आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed