फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Disaster rain with relief: Badra rained 20 mm in 14 hours

राहत के साथ आफत की बारिश : 14 घंटे में 20 एमएम बरसे बदरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Disaster rain with relief: Badra rained 20 mm in 14 hours
सिरसा। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। वहीं शहर में रहने वालों के लिए यह बारिश आफत साबित हुई। 14 घंटे के तक रुक-रुक कर चली रिमझिम बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव और कीचड़ हो गया। इसके अलावा 8 घंटों से लगातार बिजली भी बाधित रही। शहर के अलग-अलग स्थानों पर 20 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने की 100 से अधिक शिकायतें बिजली सुविधा केंद्र में पहुंची है। दिनभर में सिरसा में 10 और ओटू में 20 एमएम बारिश है।
विज्ञापन

बुधवार रात दो बजे से ही बारिश होनी शुरू हो गई। जिससे ठंड में भी इजाफा हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होने से वह 10.4 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के कारण शहर के चौक-चौराहों और गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। वहीं काम के लिए बाहर निकलते लोग बारिश से बचाव के लिए छाते का सहारा लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में हुई इतनी बारिश
स्थान, एमएम
सिरसा, 10
ओटू, 20
रोड़ी, 02
कालांवाली, 05
खुुईयां मलकाना, 04
अबूब शहर, 04
गोरीवाला, 05
नहराणा, 03
पंजुआना, 03
बारिश के कारण उड़े ट्रांसफार्मरों के फ्यूज
सुबह से ही शुरू हुई बारिश के कारण ब्रेकडाउन लगा रहा। सिरसा के अलग-अलग स्थानों पर लगे 20 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने और तार टूटी होने की शिकायतें बिजली निगम कर्मचारियों के पास पहुंचती रही। बारिश के चलते बिजली सुविधा केंद्रों पर पहले के मुकाबले तीन गुना तक अधिक शिकायतें पहुंची। दिनभर 100 से अधिक शिकायतें सुविधा केंद्र में पहुंची है। जिसके बाद कर्मचारियों को उन शिकायतों का निवारण करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, मिला फसलों को लाभ
अधिक ठंड होने पर ही गेहूं की फसल की पैदावार काफी अधिक होती है। ऐसे में बीते दो सप्ताह से ठंड कम रहने के कारण फसलों का इसका नुकसान उठाना पड़ रहा था। वहीं कोहरे के कारण सब्जियां और अन्य फसलें खराब हो रही थी। अब बारिश होने से किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौटी है। ठंड बढ़ने और बारिश होने से फसलों को काफी लाभ होगा। किसान राम नरेश, हरिया राम, मुनीष कुमार, सोनू सिंह ने बताया कि फसलों को अब सिंचाई करने की आवश्यकता भी नहीं है। ये बारिश ही फसलों की काफी लाभकारी है।

लगातार चार दिनों तक बारिश होने की है संभावना
बीते दो दिनों से मौसम खराब होने के कारण लोगों को इस परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विशेषज्ञ अनुसार आने वाले चार दिनों तक लगातार मौसम खराब रहेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। जिसके ठंड का स्तर पर काफी तेजी से बढ़ेगा।
शहर में इन जगहों पर हुआ जलभराव और कीचड़
-एमसी कॉलोनी, अग्रसैन कॉलोनी।
-नोहरिया बाजार, सूरतगढ़िया बाजार।
-गांधी कॉलोनी, रानियां रोड।
-सिविल अस्पताल रोड, शिव चौक।
-बी-ब्लॉक, अनाज मंडी रोड, जनता भवन रोड।
-गोबिंद नगर, चत्तरगढ़पट्टी।
-प्रेम नगर, नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed