फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Disaster rain, five houses damaged in Badagudha, roof of three collapsed

Sirsa News: आफत की बारिश, बडागुढ़ा में पांच घर क्षतिग्रस्त, तीन की छत गिरी

Sun, 12 Jan 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Disaster rain, five houses damaged in Badagudha, roof of three collapsed
शहर की हिसार रोड पर आंबेडकर चौक के पास भरा पानी व गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शनिवार रात को हुई बारिश से शहर में जहां जलभराव हो गया, वहीं गांव बडागुढ़ा में निचले क्षेत्रों में पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से तीन घरों की छत गिर गई। गांव नुहियांवाली में बिजली गिरने से 3 ट्रांसफार्मर जल गए तो गांव भंगू में एक मकान में दरार आ गई।

पिछले दो दिनों से रुक-रुक के बारिश हो रही है। शहर में 20 एमएम बारिश के बाद प्रमुख चौक-चौराहों पर पानी भर गया, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में कीचड़ के कारण वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन


लोगों की माने तो नगर परिषद की बरसाती पाइपलाइन परियोजनाओं में ढिलाई के कारण शहर से जलनिकासी पूरी तरह से नहीं हो पाई। खासकर, 10 दिन पहले टूटी पाइपलाइन की मरम्मत न होने के कारण पानी का निकासी में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान छाई। बारिश आने के बाद 20 दिनों तक गेहूं, सरसों और चने में पानी की मांग बहुत कम हो जाएगी। बीमारियों से भी निजात मिलेगी।

शहर में यहां जलभराव की स्थिति : शहर के आंबेडकर चौक, बस स्टैंड, जनता भवन रोड, हिसारिया बाजार, परशुराम चौक क्षेत्र, हिसार रोड, पुराने रेलवे फाटक पर पानी जमा हो गया। डबवाली रोड पर कबीर वाटिका के पास जलभराव हुआ। लोहड़ी पर बाजारों में आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

पाइपें आईं, काम जल्द होगा शुरू

पुराने शहर और मुख्य बाजार में बरसाती पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसको लेकर एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी किया जा चुका है। वर्कऑर्डर जारी होने के बाद से दो से तीन ट्रक पाइपों के आ चुके हैं। अधिकारियों की माने तो जब तक दो से तीन किलोमीटर एरिया में पाइप लाइन बिछाने की पाइप एक साथ जमा नहीं होती है। कार्य करवाकर गलियों को खोदना सही नहीं है। ऐसे में उम्मीद है कि 26 जनवरी के आसपास नगर परिषद इस बरसाती लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट की शुुरुआत कर सकती है।

मुख्य बाजारों में बारिश के पानी की निकासी को लेकर लाइन बिछाने का कार्य कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। एजेंसी ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। दो ट्रक पाइप आ चुके हैं। जल्द ही बड़े स्तर पर पाइप आ जाएगी ओर तेजी से कार्य शुरू होगा। - प्रवीण शर्मा, जेई नगर परिषद।

ट्रांसफार्मर जलने से नुहियांवाली में ठप रही बिजली आपूर्ति

ओढां/बडागुढ़ा। शनिवार रात बारिश के दौरान गांव नुहियांवाली व भंगू में दो जगहों पर बिजली गिरी। गांव नुहियांवाली में घुकांवाली रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बिजली गिरने से ओढां 132 केवी फर्स्ट लाइन का ट्रांसफार्मर, किसान धर्मपाल बडज़ाती की ढाणी के पास लगा ट्रांसफार्मर तथा खेल स्टेडियम के पास किसान बजरंग रोज के खेत में लगा ट्रांसफार्मर जल गए। इसके चलते रविवार रात्रि तक कुछ जगहों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं गांव भंगू में एक मकान पर बिजली गिर गई। इसके चलते घर में लगे बिजली के उपकरण जल गए। मकान की छत में दरार आ गई। मकान मालिक जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसके घर के नजदीक की कोठी में उसके परिजन सोए हुए थे। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग घर से बाहर आ गए। इस घटना में कोठी में फिटिंग के अलावा एलईडी, इनवर्टर, फ्रिज, पानी की मोटर व अन्य विद्युत उपकरण जल गए। संवाद


छत गिरने पर मलबे में दबा सामान, बाल-बाल बचे परिवार के लोग, मदद की गुहार

बडागुढ़ा। गांव बडागुढ़ा में बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में जलभराव होने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से 3 की छत गिर गई। इसके चलते घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि निकासी का प्रबंध न होने के चलते बारिश का पानी गली में जमा हो गया। इसके चलते गली में बनी कुई में पानी जाने से उसके मकान की नींव धंस गई। सुरेंद्र ने बताया कि रात्रि के समय जब वे कमरे में सो रहे थे तो छत कर मलबा उन पर गिर गया। मलबा गिरने के बाद अन्य कमरे सो रहे परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में बाहर भागकर जान बचाई। घटना में सुरेंद्र का घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी कमजोर है। उसने बताया कि उसके साथ लगते गुलाब सिंह व बिंद्र सिंह के मकानों की भी नींव धंसने से मकानों में दरारें आ गईं। इसके अलावा सुखपाल सिंह नामक व्यक्ति के घर की भी छत गिर गई। सुखपाल ने बताया कि उसके घर के 2 कमरों की छत गिर गई। मलबे में उसका घरेलू सामान दब गया। वहीं जगसीर सिंह उर्फ सीरा के मकान की भी छत गिर गई। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed