फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Disaster rain: Bad effect on the quality of soft water in waterlogged fields in the city

आफत की बारिश: शहर में जलभराव खेतों में नरमे की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव, मौसम ने ठंडक बढ़ी

Sun, 25 Sep 2022 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 01:59 AM IST
सार

शनिवार को आठ एमएम बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं मुख्य सड़क और गलियों में बने गड्ढे के कारण शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Disaster rain: Bad effect on the quality of soft water in waterlogged fields in the city
बप्पा में बारिश के बाद मुख्य रोड पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून की विदाई का समय है, लेकिन विदाई से पहले शनिवार को सिरसा में आठ, रोड़ी में 30, गोलेवाला में 40, कालांवाली में 10 एमएम बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश से शहर में जहां कीचड़ व निचले इलाकों में पानी भरने से लोग परेशान हैं, वहीं फसलों को भी नुकसान हुआ है। नरमे की फसल अब खिलकर तैयार है। ऐसे में बारिश के कारण रूई की क्वालिटी पर अब काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


तीन दिन से बदले मौसम ने ठंडक बढ़ा दी है। शनिवार को अलसुबह से ही सिरसा में हल्की बूंदाबांदी होना शुरू हो गई, जो दिनभर जारी रही। दोपहर बाद कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही फिर से काले बादल छा गए। सिरसा में बीते दिन 12 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को आठ एमएम बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं मुख्य सड़क और गलियों में बने गड्ढे के कारण शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं गड्ढों में पानी भरने के कारण सड़की की रोड़ी भी बाहर निकली भी शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञ अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम साफ होने का अनुमान है। इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 फीसदी तक बढ़े मरीज
मौसम में बदलाव होने के कारण अब नगारिक अस्पताल में मरीजों की संख्या भी पहले से बढ़ना शुरू हो चुकी है। अस्पताल में खांसी, बुखार व जुकाम के मरीज पहले से करीब 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

पहले मुश्किल से तैयार हुई फसल, अब फिर से स्थिति हुई खराब
किसान रमेश कुमार, मनीष कुमार, रामलाल, हरी सिंह, जगदेव सिंह ने कहा कि पहले मुश्किल से ही फसल को तैयार किया है, लेकिन तीन दिनों से मौसम खराब होने के कारण फिर से परेशानी बढ़ गई है। बारिश के कारण नरमे की फसल पर अधिक प्रभाव पड़ा है। नरमे की चुगाई का कार्य चल रहा है। लेकिन अब रूई पर पानी पड़ने से वह खराब हो गई है। इसकी क्वालिटी पर काफी प्रभाव पड़ेगा।


इन स्थानों पर हुई है इतनी बारिश
स्थान एमएम

  • सिरसा 08
  • गोलेवाला 40
  • रोड़ी 30
  • कालांवाली 20
  • पंजुआना 10
  • अबूबशहर 04
  • नहराणा 08
  • ओटू बूंदाबांदी
  • डिंग 10

नोट: आंकड़े शाम चार बजे तक

बारिश के कारण धंसी शहर की बरनाला रोड।  संवाद

बारिश के कारण धंसी शहर की बरनाला रोड। संवाद
 

कपास मंडी के बाहर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन चालक ।  संवाद

कपास मंडी के बाहर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन चालक । संवाद


सिरसा में हल्की बारिश से खिली हुई नरमे की फसल की क्वालिटी पर प्रभाव पड़ेगा। अन्य किसी भी तरह की बीमारी फैलने का अभी डर नहीं है। धान की भी कटाई का काम चल रहा है। - डॉ. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, कृषि विभाग सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed