फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dirt spread in housing board colony

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फैली गंदगी, मच्छरों ने बनाया बसेरा

Mon, 25 May 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
dirt spread in housing board colony
dirt spread in housing board colony - फोटो : Sirsa
स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए केवल कागजी रूप में शहर और गांवों में दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फ्लैटों में बीते तीन से चार माह से दवाई का छिड़काव तो दूर साफ-सफाई तक नहीं हुई है। जिससे मौसम के अनुसार फैलने वाली बीमारी मलेरिया और डेंगू के मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं जो वहां पर रह रहे लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। लेकिन न ही तो स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही नगर परिषद की वहां पर सफाई करवा रहा। निवासियों द्वारा शिकायतें करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि मौसम के अनुसार मलेरिया और डेंगू के बचाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दें, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही है। शहर में थेहड़ से उठाकर परिवारों को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बने फ्लैटों में शिफ्ट कर दिया था। फ्लैटों में रह रहे लोगों को पीने के पानी की समस्या तो है ही इसके साथ ही वे लोग जहां पर रह रहे हैं। वहां की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि यहां पर गंदा पानी एकत्रित होकर खड़ा रहता है, जिससे बीमारियां होने का डर बना रहता है। कॉलोनी निवासी रोशनी ने बताया कि न ही तो स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी यहां पर आता है न ही कोई प्रशासन का। कुलदीप ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी पूरे शहर की सफाई करते हैं और कचरा उठाने के लिए गाड़ियां भी लगाई हुई है, लेकिन बावजूद इसके यहां तक कोई नहीं आ रहा है और तो और हुडा सेक्टर तक कचरा उठाने वाली गाड़ी भी आती है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घरों तक दवाई का छिड़काव और सर्वे तक करती हैं। लेकिन यहां पर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नहीं पहुंच रहा है। जिसका कॉलोनी वासियों ने कई बार शिकायत उपायुक्त और नगर परिषद में भी दी है, लेकिन अभी तक सभी शिकायतें फाइल में ही सिमटी पड़ी है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि लोग कोरोना से मरेंगे या नहीं लेकिन इस गंदगी से जरूर मर जाएंगे। वहीं गंदगी में मच्छरों ने भी अपना बसेरा बना लिया है।
विज्ञापन

कोट
अभी हमारे जिले का इंडेक्स सही है। जब इंडेक्स 2.5 से ज्यादा होगा तभी दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed