{"_id":"616c5ad26761f477067876b9","slug":"director-general-inspected-the-residential-area-of-the-hospital-to-build-a-200-bed-hospital-sirsa-news-hsr6146662196","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 बेड का अस्पताल बनाने के लिए अस्पताल के रिहायशी एरिये का महानिदेशक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 बेड का अस्पताल बनाने के लिए अस्पताल के रिहायशी एरिये का महानिदेशक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. रीना अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
- फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वीना शनिवार रात को सिरसा में पहुंची। इस मौके उन्होंने नागरिक अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की। महानिदेशक ने सिरसा में बनाए जाने वाले 200 बेड के नए अस्पताल को लेकर अस्पताल के रिहायशी क्षेत्र में खाली पड़ी चार एकड़ जमीन का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
स्वास्थ्य महानिदेशक के सिरसा पहुंचने को लेकर दिनभर अस्पताल में साफ सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारी एक जगह से दूरी जगह पर चक्कर काटते हुए नजर आए। शनिवार देर रात को नागरिक अस्पताल में पहुंची महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने सीएमओ डॉ. मनीष बांसल, पीएमओ मनजीत सिंह, डिप्टी सीएमओ और अन्य अधिकारियों से बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के दौरान की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। वहीं बैठक के दौरान डेंगू और मलेरिया के बढ़ मामलों को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की और सभी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने के भी निर्देश दिए।
नागरिक अस्पताल के नशामुक्ति केंद्रों को 30 बेड का करने और उपकरणों की रखी मांग
बैठक के दौरान अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों को 10 बेड से बढ़ाकर 30 बेड का किए जाने की मांग रखी और ईएनटी के उपकरणों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी। वहीं गायनी वार्ड में भी जगह कम होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उस पर भी विचार किया गया। इसके बाद महानिदेशक ने उपकरणों का पूरा ब्योरा मांगा और जल्द ही सभी उपकरण दिए जाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल बनाने को लेकर जगह पर किया मंथन
नागरिक अस्पताल को एक वर्ष पहले ही 200 बेड का घोषित कर दिया गया था। लेकिन भवनों की कमी होने के कारण मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही। इसके बाद महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल के ही रिहायशी एरिया में खाली पड़ी चार एकड़ जगह का निरीक्षण किया। अस्पताल के निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया गया। हालांकि प्रशासन की ओर से जगह की तलाश की जानी है। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से जगह का चयन नहीं किया जा सका।