{"_id":"680a69702bc67399940c5640","slug":"direct-bus-service-started-for-gurus-city-sri-amritsar-sahib-sirsa-news-c-128-1-slko1008-136819-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब के लिए सीधी बस सेवा शुरू
Thu, 24 Apr 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
बस को हरी झंडी दिखाकर रवानाकरते हुए रोडवेज ट्रेफिक इंचार्ज सुधीर कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा/डबवाली। गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई। वीरवार को पहले दिन स्टैंड पर बस को सजाया गया। इसके बाद रोडवेज विभाग के ट्रैफिक इंचार्ज सुधीर कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रोडवेज विभाग में कार्यरत चालकों व परिचालकों ने नई बस सेवा शुरू होने पर लड्डू बांटकर खुशी भी मनाई हैं।
इसी तरह डबवाली डिपो में बस में भी पहले गुब्बारे लगाकर सजाया गया एवं लोगों ने बस के ड्राइवर सरवण कुमार, कंडक्टर राजेश कुमार को फूलों के हार पहनाकर एवं लड्डू बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह बरजोत ने बताया कि उन्होंने भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीम राव आंबेडकर ट्रस्ट की ओर से हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर डबवाली से श्री अमृतसर साहिब तक बस चलाने की अहम मांग उठाई थी।
इस पर महाप्रबंधक ने लोगों की मांग को पूरा करते हुए बस सेवा शुरू करवाई है जिसके लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ हरियाणा रोडवेज सिरसा के जीएम अजय दलाल, टीएम सुधीर कुमार, टीआई राकेश कुमार, एसएस रतन लाल एवं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा शुरू होने से इलाके के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-- -
बस रोजाना सुबह 9:40 बजे सिरसा से रवाना होकर डबवाली आएगी
एसएस रत्न लाल ने बताया कि यह बस रोजाना सुबह 9:40 बजे सिरसा से रवाना होकर डबवाली आएगी। फिर 11 बजे डबवाली से चलकर बठिंडा, फरीदकोट होते हुए शाम करीब 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी। प्रतिदिन सुबह 6:25 बजे अमृतसर से भी हरियाणा रोडवेज की बस डबवाली, सिरसा के लिए वापसी के लिए रवाना होगी। इस मौके पर यूथ ट्रस्ट के प्रधान भारत नाहर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के प्रधान सुरेंद्र मित्तल, सुनील जिंदल, परमजीत कोचर, सुशील यादव, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि कालू राम मैहता, अमरदीप, भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीम राव आंबेडकर ट्रस्ट के सदस्य एवं रोडवेज स्टाफ के अनेक सदस्य मौजूद थे। वहीं, रोडवेज टीआई सुधीर कुमार ने बताया कि बस सेवा को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए विभाग की ओर से बस सेवा शुरू की गई है। इससे श्री अमृतसर को जाने वाले लोगों को आसानी होगी।