{"_id":"652194c48aa14ccb9101c0fb","slug":"ding-mandi-womens-college-building-will-be-built-on-nine-acres-map-passed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-7630-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिंग मंडी महिला कॉलेज का नौ एकड़ में बनेगा भवन, नक्शा हुआ पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिंग मंडी महिला कॉलेज का नौ एकड़ में बनेगा भवन, नक्शा हुआ पास
Sat, 07 Oct 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
डिंग मंडी में स्थित राजकीय नेशनल कॉलेज का भवन ।
सिरसा।
मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल डिंग मंडी महिला कॉलेज के भवन का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने उम्मीद जगी है। शिक्षा विभाग निदेशालय ने भवन का नक्शा पास कर दिया है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने विभाग को अनुमान पत्र भेजा है। निदेशालय की ओर से राशि जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तीन माह तक भवन निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे डिंग मंडी की छात्राओं को इसका काफी लाभ मिलेगा।
डिंग मंडी में नौ एकड़ में 28 करोड़ की लागत से कॉलेज का भवन तैयार किया जाना है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने जमीन का चयन कर कागजी प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार ने डिंग मंडी में करीब तीन वर्ष पहले महिला कॉलेज को मंजूरी दी गई थी। अभी कॉलेज की कक्षाएं यहां के वृद्धाश्रम में लगाई जा रही है। कॉलेज में ऑर्ट्स और कॉमर्स की ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं। हालांकि भवन के निर्माण होने के बाद यहां पर संकाय भी बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग, सरकार ने दी मंजूरी
बता दें कि डिंग मंडी क्षेत्र सिरसा से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है। नेशनल हाईवे से 10 किलोमीटर दूर होने और इसके आसपास के गांवों में आवाजाही करने के लिए बसों सहित अन्य सुविधा कम होने के कारण छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आसपास के करीब 30 गांव के वासियों ने महिला कॉलेज बनाए जाने की मांग उठाई थी। तीन वर्ष पहले सरकार ने कॉलेज को मंजूरी दी थी। अब इसके भवन के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। काॅलेज के नए भवन में कक्षाओं, खेल मैदान, पार्क, पार्किंग सहित अन्य कई प्रकार की सुविधाएं छात्राओं को मिलेंगी।
विज्ञापन
बसों में लटक कर छात्राओं को करना पड़ता है सफर
डिंग क्षेत्र से काफी संख्या में छात्राएं सिरसा में शिक्षा प्राप्त करने के लिए पहुंचती है। डिंग मोड़ बस स्टैंड पर कई गांवों के विद्यार्थी एकत्र होने के कारण यहां पर यहां छात्राओं को बसों में लटक कर सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। इससे बार हादसे भी हो चुके है। कॉलेज में अतिरिक्त संकाय शुरू होने के बाद छात्राओं को सिरसा नहीं आना पड़ेगा।
कॉलेज के भवन का शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से मंजूरी दी गई है। अब इसका अनुमान पत्र बनाकर निदेशालय को भेजा गया है। नौ एकड़ में 28 करोड़ की लागत से भवन तैयार किया जाना है। राशि जारी होने के बाद जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिरसा।