{"_id":"6a62772b81b7ca674b02ce37","slug":"digvijay-went-delhi-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161950-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: छात्रों के समर्थन में दिग्विजय चौटाला ने किया दिल्ली कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: छात्रों के समर्थन में दिग्विजय चौटाला ने किया दिल्ली कूच
Fri, 24 Jul 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
टाउन पार्क में धरने का संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला। प्रवक्ता
जंतर-मंतर पर धरना देने का एलान
फोटो - 16
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कथित दमन के विरोध में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने वीरवार को दिल्ली कूच किया। युवाओं के समर्थन में सिरसा के टाउन पार्क में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बाद वीरवार शाम को दिग्विजय चौटाला युवाओं के काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से भी दिल्ली पहुंचकर इस आंदोलन में सहयोग करने का आह्वान किया।
इससे पहले सिरसा स्थित टाउन पार्क में उनका धरना जारी रहा जहां विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने पहुंचकर समर्थन दिया और अपने विचार साझा किए। दिग्विजय चौटाला बुधवार रात भी युवाओं के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिल्ली रवाना होने के दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में उन्होंने संघर्ष का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से छात्रों में रोष है और सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए।
दिग्विजय ने कहा कि युवा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल घोषणाओं और वादों से युवाओं का विश्वास नहीं जीता जा सकता।
दिग्विजय ने कहा कि सरकार को अपना रवैया बदलकर युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना समय की मांग है।