फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Digvijay Chautala received a notice on the complaint of violating the model code of conduct, gave a reply

Sirsa News: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर दिग्विजय चौटाला को मिला नोटिस, दिया जवाब

Sun, 01 Sep 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala received a notice on the complaint of violating the model code of conduct, gave a reply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला को जिला प्रशासन ने वीरवार को नोटिस जारी किया। हालांकि नोटिस का जवाब देते हुए जजपा की ओर से कहा गया कि यह कार्यक्रम आयात संस्था का था और दिग्विजय चौटाला बतौर मुख्यातिथि गए थे। उनका व उनकी पार्टी का इस कार्यक्रम से निजी तौर पर कोई संबंध नहीं था। यह लाइब्रेरी संस्था ने ही शुरू की है।

डबवाली विधानसभा क्षेत्र से जजपा की ओर से दिग्विजय चौटाला चुनावी मैदान में हैं। आयात संस्था की ओर से डबवाली के एक गांव में लाइब्रेरी शुरू की गई थी। इस लाइब्रेरी में बतौर मुख्यातिथि दिग्विजय चौटाला को बुलाया गया था। दो दिन पहले कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए इस मामले में शिकायत दी थी। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से दिग्विजय चौटाला को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed