{"_id":"6ae0eede6ee056bf9709911a","slug":"dig-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167571-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ें, अवैध संपत्ति फ्रीज करें : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ें, अवैध संपत्ति फ्रीज करें : डीआईजी
Wed, 28 Oct 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
पंजाब सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी मनबीर सिंह।
डीआईजी मनबीर सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के दिए निर्देश
पंजाब सीमा के नाकों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी
फोटो 33 व 34
डबवाली। डबवाली में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पुलिस उप महानिरीक्षक मनबीर सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने नशा तस्करों और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
डीआईजी मनबीर सिंह ने कहा कि कार्रवाई केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। पूरे तंत्र की पहचान कर नशे की आपूर्ति शृंखला को तोड़ा जाना चाहिए। नशे के अवैध धंधे से अर्जित संपत्ति को नियमानुसार जब्त करने की प्रक्रिया तेज की जाए।
इससे तस्करों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सकेगा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और खुफिया सूचनाओं पर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। डीआईजी ने पंजाब सीमा से सटे पुलिस नाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची।
विज्ञापन
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रि गश्त और नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान सतर्कता बनाए रखने को कहा।
विभिन्न टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में चोरी, लूट, वाहन चोरी और साइबर अपराधों की भी समीक्षा हुई।
लंबित मामलों पर करें कार्रवाई
डीआईजी ने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने और जांच प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने नशे की समस्या से निपटने के लिए समन्वय मजबूत करने की आवश्यकता जताई। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आमजन के बीच सहयोग शामिल है।
नशा तस्करी के खिलाफ नीति
पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि डबवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आमजन के सहयोग से नशा पीड़ितों को उपचार और पुनर्वास से जोड़ा जा रहा है। डीआईजी ने नशा तस्करी को युवा पीढ़ी और समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने इसके खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी मुख्यालय योगेश कटारिया, डीएसपी कालांवाली ललित कुमार सहित सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।