{"_id":"630a5bb1ee12293c1a057480","slug":"diarrhea-patients-increased-three-times-in-a-week-in-civil-hospital-sirsa-news-hsr640309864","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में नागरिक अस्पताल में तीन गुना बढ़े डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में नागरिक अस्पताल में तीन गुना बढ़े डायरिया के मरीज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में डॉक्टर के कैबिन के बाहर लगी मरीजों की भीड़ । संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। पाइप लाइन लीकेज के कारण शहर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिसको पीने से लोग डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में हर रोज तीन से चार मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। इस समय अस्पताल में डायरिया से ग्रस्त 30 मरीज भर्ती हैं। वहीं दूषित पानी की समस्या को लेकर भी लोग शिकायतें कर रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के शिकायत केंद्र में भी हर रोज 40 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं। शहर के कई क्षेत्रों में दूषित पानी की सप्लाई पहुंच रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में हर रोज 800 से एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है, जिनमें से करीब 200 ओपीडी फिजिशियन की होती है। इनमें से पिछले सप्ताह तक जहां 30 प्रतिशत डायरिया पीड़ित थे, वहीं इस सप्ताह यह संख्या बढ़कर 50 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। फिजिशियन डॉ. अमित कंबोज ने बताया कि उनकी ओपीडी में हर रोज करीब 100 मरीजों की जांच होती है। उन्होंने बताया कि उल्टी, डायरिया व पेट संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें से कई मरीजों को अस्पताल में दाखिल करने की भी जरूरत पड़ रही है। हर रोज चार से पांच मरीजों को दाखिल करना पड़ रहा है।
विभाग के पास पहुंच रही दूषित पानी सप्लाई की 40 शिकायतें
शहर में पेयजल, सीवरेज ओवरफ्लो, मिक्सिंग पानी, जलभराव, बिल गलत होने, पेयजल लाइन लीकेज की 70 शिकायतें हर रोज विभाग के शिकायत केंद्र में पहुंच रही हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें दूषित पानी की हैं। केंद्र में हर रोज दूषित पानी की 40 के करीब आ रही हैं। इसके बाद शिकायत केंद्र में तैनात कर्मचारी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को जानकारी दे रहे हैं और समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।
कॉलोनी वासियों की बढ़ रही है परेशानी
कंगनपुर रोड, खैरपुर के कई क्षेत्र, एमआईटीसी कॉलोनी, डबवाली रोड की कई कॉलोनियों, माल गोदाम रोड, रानियां रोड, आईटीआई क्षेत्र के पास, जेजे कॉलोनी व अन्य कई कॉलोनियों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। गुरुनानक व खैरपुर कॉलोनी वासी रमेश कुमार, संदीप कुमार, सुनीता देवी, राम सिंह, सेता सिंह ने बताया कि उनकी कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी की सप्लाई होने की शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन स्थिति का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
पानी व सीवरेज संबंधित इस पर दें शिकायत
- 95180-92425
- 93061-07528
- 01666-234304
वर्जन
जिन कॉलोनियों में दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत मिल रही है वहां समाधान किया गया। डीसी कॉलोनी में एसडीओ को मौके पर भेजा गया था, वहां लाइन क्लीयर होने की जानकारी मिली है। अन्य स्थानों पर भी काम चल रहा है। - भानू प्रकाश, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
डायरिया और पेट संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ज्यादा स्थिति खराब होने के कारण रोजाना तीन से चार मरीजों को भर्ती किया जाता है। - डॉ. अमित कंबोज, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।