फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DHE portal will open again for admition

स्नातक में आवेदन के लिए आज से दोबारा खुलेगा डीएचई का पोर्टल

Thu, 15 Oct 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
DHE portal will open again for admition
परीक्षा के लिए पत्र देने कॉलेज पहुंचे विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं के दाखिला शेड्यूल में एक बार फिर परिवर्तन किया गया है। अब विद्यार्थी 16 अक्तूबर को एक बार फिर स्नातक कक्षाओं की रिक्त पड़ी सीटों पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थी को 16 अक्तूबर को एक और मौका मिलने जा रहा है। स्नातक कक्षाओं में रिक्त पड़ी सीटों पर आवेदन करने के लिए डीएचई पोर्टल को दोबारा खोलने वाला है। जिन पर विद्यार्थी 16 से 20 अक्तूबर तक आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया इस बार भी पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। जिन विद्यार्थियों ने किसी कारण वश अपनी फीस नहीं भरी या आवेदन तिथि निकल जाने से आवेदन नहीं कर पाए। अब वह 16 अक्तूबर को दोबारा आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद 21 से 25 अक्तूबर तक आवेदनों की जांच कर मेरिट सूची बनाई जाएगी, जो 26 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। जिनकी ऑनलाइन फीस भरने का समय 26 से 29 अक्तूबर शाम 5 बजे तक का दिया जाएगा। बता दें कि राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की 66 सीटें व बीकॉम की 41 सीटें छात्राओं के लिए रिक्त है। वहीं नेशनल कॉलेज में बीए की 309 सीटें, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स की 29 सीटें, बीएससी मेडिकल की 61 सीटें, बीएससी नॉन मेडिकल की 92 सीटें, बीकॉम की 53 सीटें, बीए इवनिंग की 230 सीटें रिक्त है।
विज्ञापन

रि-अपीयर की परीक्षा देने के लिए सौंपा ज्ञापन
कॉलेजों में स्नातक के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की रि-अपीयर के एग्जाम दोबारा करवाने की मांग को लेकर राजकीय नेशनल कॉलेज के प्राचार्य को परीक्षार्थियों ने मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में परीक्षार्थियों छिंद्रपाल, पवन कुमार, हरदीप, सिमरजीत, मुकुल, नरेश, मांगेराम, संदीप, अजय, धर्मवीर, बलविंद्र, सोनू, कन्हैया लाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कॉलेजों में रि-अपीयर की परीक्षाएं जारी हैं। लेकिन परीक्षा की डेटशीट बदलने के कारण बहुत सारे विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं। परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षाओं के चलने बीच में ही डेटशीट दोबारा जारी करने के कारण अधिकतर विद्यार्थी अंग्रेजी विषय व राजनीतिक विज्ञान का परीक्षा नहीं दे पाए। स्टूडेंट्स ने कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गए हैं उनकी दोबारा से परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का एक साल बचाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदनों के लिए 16 अक्तूबर से डीएचई का पोर्टल दोबारा खुलेगा। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed