{"_id":"69e90eb9ee121875e0060f7a","slug":"dharmkanta-seal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157195-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव खेडी स्थित धर्मकांटे के तौल में गड़बड़ी मिलने पर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव खेडी स्थित धर्मकांटे के तौल में गड़बड़ी मिलने पर किया सील
Wed, 22 Apr 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
धर्म कांटे को सील करते हुए अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेडी निवासियों ने कम ताैलने की शिकायत जिला नापतोल विभाग से की थी
50, 51
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। सिरसा जिले के गांव खेडी स्थित धर्मकांटे की तौल में गड़बड़ी मिलने पर बुधवार को धर्मकांटे को सील कर दिया गया। गांव खेडी निवासियों ने कम ताैलने की शिकायत जिला नापतोल विभाग से की थी। उस शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए जिला माप तोल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों ने कांटे को बंद करवा कर सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान की सीमा से सटे सिरसा जिले के गांव खेडी में किसान धर्मकांटा चलाया जा रहा था। इसी कांटे पर गेहूं आदि का वजन करवाया जाता है। गांव खेडी निवासी किसानों ने धर्मकांटे पर गेहूं की तौल में गड़बड़ी की शिकायत की थी।
किसानों को वजन कम होने का शक हो गया। इस पर किसानों ने दूसरे धर्मकांटे पर अपनी फसल तौलाई तो वहां भार में गड़बड़ी मिली। ग्रामीण किसानों ने इसकी सूचना नापतोल विभाग को दी।
विज्ञापन
बुधवार को मामले की जांच के लिए नापतोल और खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम गांव खेडी पंहुची। इसमें इंस्पेक्टर सतबीर और सब इंस्पेक्टर हंसराज शामिल थे। माप तोल अधिकारियों की टीम ने अपने साथ लाए कांटों पर वजन करवाया। इसी का वजन किसान धर्मकांटे पर करवाया तो वजन में गड़बड़ी मिली। इसके बाद विभाग की टीम ने कांटे की मशीन को सील दर दिया और कांटे को बंद करवा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मकांटे के संचालक व्यापारियों से मिलीभगत करके कांटे की मशीन से तौल में गड़बड़ी कर रहा था। इससे किसानों को नुकसान हो रहा था। जांच अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कांटे में गड़बड़ी मिली है। कांटे की मशीन को सील कर दिया गया है। कार्रवाई में कोई भी ढिलाई नहीं की जाएगी।