{"_id":"679288b45ccc4a91750685f7","slug":"deworming-medicines-will-be-given-free-to-children-in-schools-and-anganwadis-of-the-district-sirsa-news-c-128-1-slko1008-131981-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले के स्कूलों व आंगनबाड़ियों में बच्चों को मुफ्त खिलाई जाएंगी कृमिनाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले के स्कूलों व आंगनबाड़ियों में बच्चों को मुफ्त खिलाई जाएंगी कृमिनाशक दवा
Thu, 23 Jan 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में स्कूली विद्यार्थियों, बच्चों व किशोर-किशोरियों को पेट में कृमि होने के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कृमिनाशक गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष चार लाख 60 हजार गोलियों की डिमांड भेजी है। पिछले वर्ष चार लाख 17 हजार विद्यार्थियों को गोलियां खिलाई गईं थी।
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। फरवरी माह में यह अभियान चलाया जाएगा। जिले में शिक्षा विभाग, हेल्थ सेंटर, प्रशासनिक अधिकारियों, संस्थाओं आदि के साथ पत्राचार किया जा रहा है। 11 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। जिले के सभी सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, प्ले स्कूल, आंगनबाड़ी सेंटर व ट्रांजिट प्वाइंट जैसे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बिलकुल मुफ्त दी जाएगी।
एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी गोलियां
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलानी चाहिए। यह चबाने वाली गोली है, ताकि पेट में पलने वाले कृमि को खत्म किया जा सके और बच्चों को स्वस्थ व तंदरुस्त बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मिलकर इस अभियान को कामयाब बनाते हैं। इसके लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और एमपीएचडब्ल्यू की टीमें बनाई गई हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो एक से दो साल तक के बच्चे को आधी गाेली पीसकर और दो साल से ऊपर के बच्चे को पूरी गोली खिलाई जाएगी। गोली को लेकर कोई भ्रांति न रहे इसलिए अधिकारी और शिक्षक भी इसे खाएंगे। वहीं, इसमें 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को जो गर्भवती नहीं है। इसके अतिरिक्त जो महिलाएं बच्चों को दूध न पिलाती हों, उन्हें ये गोलियां खिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
जागरूकता के लिए चलाए जाएंगे अभियान
जिले में 11 फरवरी के लिए सभी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों, प्राइवेट संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए पोस्टर और फ्लेक्स बनवाने, कैनोपी तैयार करवाने का कार्य जारी है। इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके।
वर्जन :
जिले में एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने को लेकर आमजन में जागरूकता लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य है, बच्चों में बढ़ रही कृमि संक्रमण को रोकना और इससे बचाव के प्रति जागरूकता करना है। लोगों से अपील है कि अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली जरूर खिलाएं। - डॉ. शम्मी जिंदल, उप सिविल सर्जन, स्कूल हेल्थ