{"_id":"664f969e8ed5b784b90d65b4","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-folk-singer-geetaben-rabari-in-the-madhur-music-festival-sirsa-news-c-128-1-svns1027-120172-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मधुुर संगीत महोत्सव में लोक गायिका गीताबेन रबारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मधुुर संगीत महोत्सव में लोक गायिका गीताबेन रबारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Fri, 24 May 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। अहमदाबाद (गुजरात) की श्रीराम भजन और लोक गायिका गीताबेन रबारी ने बुधवार रात सिरसा में भगत सिंह चौक पर तारा बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा के तत्वावधान में आयोजित मधुुर संगीत महोत्सव में श्रीराम भजनों की प्रस्तुति दी। विधायक गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा मौजूद रहे। गीता बेन रबारी ने कहा कि अयोध्या में तो श्रीराम लला को भव्य मंदिर मिल गया और मथुरा की बारी है।
गीताबेन रबारी ने संतों, पीर, फकीरों और तारा बाबा की धरती को नमन करते हुए कहा कि वे कांडा बंधु के बुलावे पर पहली बार सिरसा आई हैं। उन्होंने कहा कि संत हमारी आत्मा, मैं संतन की देन, रोम-रोम में राम बसे जैसे पागल नैन। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम के भजन से मधुर संगीत महोत्सव की शुरुआत की। उनके गाये हर भजनों पर श्रद्धालु मस्ती में नाचते रहे। श्रद्धालुओं पर श्रीराम, श्री खाटू श्याम, बालाजी के भजनों पर मस्ती में सराबोर होकर झूमते रहे।
गायिका गीताबेन रबारी ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर राम आए हैं, अब लौट के आजा हनुमान तुझे श्रीराम बुलाते हैं, बाबा तारा को समर्पित भजन मैं वारी जाऊं, बलिहारी जाऊं, मेरा सतगुरु अंगना आया है, जात न पूछो साधु की पूछ लीजियो ज्ञान, अवध पधारे श्रीराम हमारे, अब जश्न मनाओ दुनिया में, मेरे भारत का बच्चा जय जय श्रीराम बोलेगा, श्याम तुझे मिलने का सत्संग तो बहाना है ये दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है भजनों की प्रस्तुति दी।