{"_id":"48b74a19b8833a5730b2d2f92b57e4b0","slug":"devilal-s-photo-missed-in-cdlu-calander","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू के कैलेंडर में नहीं देवीलाल का फोटो! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू के कैलेंडर में नहीं देवीलाल का फोटो!
सिरसा।
Updated Fri, 07 Mar 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) की निर्वाचित सदस्य डॉ. रानी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर कैलेंडर और डायरी से देवीलाल का फोटो हटाने का आरोप लगाया है। वहीं ईसी के अन्य निर्वाचित सदस्य डॉ. अभय गोदारा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
डॉ. गोदारा का कहना है कि बुधवार को हुई ईसी की बैठक में जिस समय फैसले लिए लिए गए थे, तब आचार संहिता लग चुकी थी। आचार संहिता लगने पर किसी भी प्रकार के फैसले नहीं लिए जा सकते। उन्होंने इस मामले की चुनाव आयोग को शिकायत करने का ऐलान किया है।
फोटो नहीं लगी तो करेंगे संघर्ष
सीडीएलयू के फैकल्टी हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. रानी ने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों के कैलेंडर और डायरी में उन महापुरुषों की फोटो हैं जिनके नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा गया है। केवल सीडीएलयू के कैलेंडर और डायरी से चौधरी देवीलाल का फोटो गायब है
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि चौधरी देवीलाल की फोटो कैलेंडर और डायरी में नहीं छपवाई तो वे संघर्ष करेंगी। इनसो नेता योगेश शर्मा और वीरेंद्र न्योल ने भी प्रदर्शन और विश्वविद्यायल प्रशासन का विरोध करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन जयंती या पुण्यतिथि पर चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प तक अर्पित नहीं करता। चौधरी देवीलाल की प्रतिमा की देखभाल इनसो सदस्य ही कर रहे हैं जबकि यह जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी प्रशासन की है