फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Development work will be done by taking everyone along: Bumrah

सभी को साथ लेकर करवाए जाएंगे विकास कार्य : बुमराह

Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done by taking everyone along: Bumrah
पंचायत समिति की  बैठक में  पहुंचे पंचायत समिति के सदस्य
चोपटा। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय नाथूसरी चोपटा में पंचायत समिति की आम बैठक बुधवार को हुई। इसमें अध्यक्ष सूरजभान ने कहा कि सभी को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। विकास कार्यों में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष मांगेराम ने कहा कि बैठक में कई प्रकार के विकास कार्यों की मांग रखी गई। इनमें गलियों के निर्माण, सिंचाई के लिए पक्के खाल, आरसीसी पाइपलाइन, पुस्तकालय में सुविधाएं बढ़ाने, सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में खंड के गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए सहित 500 से ज्यादा प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि पिछले कई दिनों से कुछ सदस्यों के विकास कार्य लटकाए जा रहे हैं। बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाने चाहिए। इसके लिए सभी सदस्यों के क्षेत्रों में समान विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।




बैठक में बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव ने बताया कि खंड की ब्लॉक समिति के 30 सदस्यों में से 27 सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने की मांग रखी। बीडीपीओ ने बताया कि बजट के हिसाब से विकास कार्यों को करवाया जाएगा। इस मौके पर एसडीओ विपिन, जेई धर्मवीर सहित फूली देवी, अंजना, अनीता, आरती, रजनी रानी, सुलोचना, फूली देवी, सोनू आदि मौजूद रहे।





ब्लॉक स्तर पर रखी इन विकास कार्यों की मांग

- सड़कों की मरम्मत करवाई जाए।

- कच्ची गलियों को पक्का करवाया जाए।

- खालों में आरसीसी की पाइपलाइन डाली जाए।

- गांवों में पुस्तकालय का निर्माण करवाया जाए।

- ब्लाॅक स्तर पर कई गांवों में गलियों का निर्माण हो।

- सिंचाई के लिए पक्के खालों का निर्माण किया जाए।

- सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों का निर्माण किया जाए।

- सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए, ताकि रात के समय में अंधेरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed