फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Despite the release of the contract, 3 thousand destitute animals roaming in the city, the claims of the administration failed

ठेका जारी होने के बावजूद शहर में घूम रहे 3 हजार बेसहारा पशु, प्रशासन के दावे फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Despite the release of the contract, 3 thousand destitute animals roaming in the city, the claims of the administration failed
कूड़े में मुंह मारते बेसहारा पशु। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद बड़े-बड़े दावे करता है। लेकिन ग्राउंड पर काम नहीं हो रहा। यही कारण है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान रैंकिंग धड़ाम से नीचे गिरती है। प्रशासन ने शहरी क्षेत्र से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं तैयार की और विशेष टीम का गठन करने के लिए टेंडर भी जारी किए। लेकिन अभी तक केवल 250 से 300 पशुओं को ही पकड़कर गोशाला और नंदीशाला में भेजा जा सका है।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले तत्कालनी उपायुक्त अनीश यादव ने शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि शहर में जगह-जगह बेसहारा पशु घूम रहे हैं। इस कारण हादसे भी होते हैं क्योंकि पशु सड़क के बीच खड़े रहते हैं और रात के समय नजर भी नहीं आते। इस कारण हादसे होते हैं। उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों की बैठक बुलाकर निर्देश जारी किए। नप अधिकारियों ने समस्या बताते हुए कहा कि पशु पकड़ने के लिए सफाई कर्मचारियों को भेजना पड़ता है। ऐसे में सफाई कार्य प्रभावित होता है और चोट लगने का भी खतरा रहता है। इसके बाद विशेष योजना बनाकर भेजी गई। प्रस्ताव में सुझाव दिया गया कि पशुओं को पकड़ने के लिए अलग से एजेंसी को ठेका जारी किया जाए। इस प्रस्ताव को डीसी ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

नंदीशाला संचालक कर रहे आनाकानी, ठेकेदार भी हुआ नाराज
नगर परिषद ने पशु पकड़ने के लिए विशेष रूप से ठेका एजेंसी को ठेका जारी कर दिया। इसके बाद 13 लोगों की टीम तैयार की गई। हालांकि नगर परिषद ने अभियान भी चलाया और पशु भी पकड़े। लेकिन केवल 250 ही पशु पकड़कर नंदीशाला तक भेजे जा सके हैं। ये पशु लेने के लिए भी नंदीशाला संचालक आनाकानी करते रहे। पहले बहाना लगाया कि बारिश आ रही है फिर बहाना लगाया कि अभी नंदीशाला में फर्श का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद स्पष्ट रूप से पशुओं को लेने से इनकार कर दिया। साथ ही नंदीशाला संचालकों ने तर्क दिया कि पशु चारे की समस्या है, इसलिए अभी नए पशु नहीं ले सकते हैं। इस पर ठेकेेदार नाराज हो गया। उसने नगर परिषद अधिकारियों से मिलकर रोष जाहिर किया। ठेकेदार ने कहा कि जब अभियान चलाना ही नहीं है तो ठेका अलॉट ही क्यों किया। ठेकेदार ने बताया कि उसने 13 लोगों की टीम तैयार की है, अब उनका खर्चा वहन करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने कहा कि अभियान नहीं चलाना है तो ठेका रद्द कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर हैं अधिक पशु
-हिसार रोड, नजदीक बस स्टैंड कूड़ा प्वाइंट के आसपास
-महाराणा प्रताप चौक के आसपास
-आर्य समाज रोड स्थित डाकघर के पास
- बी, सी, डी और ई ब्लॉक
- बरनाला रोड स्थित हुडा सेक्टर
- नागरिक अस्पताल के आसपास
- चत्तरगढ़पट्टी, प्रेम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed