फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Despite 2.24 percent decline in voting, Sirsa again became the leader in the state, 75.36 percent votes were cast.

Sirsa News: मतदान में 2.24 फीसदी की गिरावट के बाद भी सिरसा फिर बना प्रदेश में सिरमौर, 75.36 फीसदी वोट डले

Mon, 07 Oct 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Despite 2.24 percent decline in voting, Sirsa again became the leader in the state, 75.36 percent votes were cast.
विधानसभा चुनाव में बूथ पर मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता।    फाइल फोटो
रविंद्र कुमार सैनी
विज्ञापन

सिरसा। 15वीं हरियाणा विधानसभा गठन की प्रक्रिया में मतदान का कार्य संपन्न हो चुका है। मतदान में 2.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद भी सिरसा प्रदेश में फिर से सिरमौर बना है। सिरसा में इस बार 75.36 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि 2019 में 77.6 फीसदी मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग के टर्नआउट एप पर रविवार रात 8 बजे तक दर्ज अपडेट डाटा के अनुसार सिरसा के साथ पड़ोसी जिला फतेहाबाद मतदान प्रतिशत में दूसरे नंबर पर रहा है। इसके बाद तीसरे नंबर पर रहे पलवल जिले में मतदान प्रतिशत 74.20 रहा है। हाईटेक सिटी गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों ने मतदान न करके इसे छुट्टी के दिन के रूप में लिया। इन दोनों जिलों में मतदान प्रतिशत 60 से भी नीचे रहा। इसी तरह अगर विधानसभा सीट वाइज देखें तो सिरसा जिले के ऐलनाबाद सीट 80.61 प्रतिशत के अव्वल रही। वहीं फरीदाबाद की बड़खल सीट पर सबसे कम 48.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विधानसभा चुनाव 2019 में भी सिरसा जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा था। उस दौरान चुनाव में ऐलनाबाद सीट पर 84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जिलावार मतदान की स्थिति
जिला मतदान प्रतिशत
सिरसा 75.36
फतेहाबाद 74.77
यमुनानगर 74.20
पलवल 73.89
मेवात 72.81
कैथल 72.36
जींद 72.19
हिसार 70.58
भिवानी 70.46
महेंद्रगढ़ 70.45
कुरुक्षेत्र 69.59
चरखी दादरी 69.58
पानीपत 68.80
रेवाड़ी 67.99
अंबाला 67.62
रोहतक 66.73
सोनीपत 66.08
झज्जर 65.69
करनाल 65.67
पंचकूला 65.23
गुरुग्राम 57.96
फरीदाबाद 56.49
कुल मतदान 67.90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed