फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deramukhi may come out soon, government churning on the application

Sirsa News: जल्द बाहर आ सकता है डेरामुखी, आवेदन पर मंथन कर रही सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deramukhi may come out soon, government churning on the application
भूपेंद्र पंवार
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम जी महाराज के जन्मदिवस पर डेरा में 25 जनवरी को भंडारा और सत्संग आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए डेरामुखी गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आ सकता है। डेरामुखी ने आवेदन भेज दिया है और सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी मंथन में जुटा है। उम्मीद है कि एक दिन के लिए डेरामुखी को पैरोल मिल सकती है। डेरामुखी ने 30 दिसंबर को भेजे पत्र में भी इस ओर इशारा किया था कि अनुयायियों की जायज मांग जल्द पूरी होगी।
डेरा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो डेरामुखी इस आयोजन में भाग लेने के लिए सिरसा आ सकता है। डेरा से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि डेरामुखी ने जेल अधीक्षक के माध्यम से सरकार को पैरोल के लिए अर्जी दी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। इस बार डेरामुखी ने सिरसा आने की अनुमति मांगी है। इस पर सरकार की ओर से जिला प्रशासन से भी राय मांगी गई है। हालांकि सरकार की ओर से क्या फैसला लिया गया, इस बारे में अभी तक अधिकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि एक दिन के लिए डेरामुखी को सिरसा आने की अनुमति प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन

डेरा में अभी से जुटने लगे अनुयायी, करवा रहे कमरे बुक
डेरामुखी के सिरसा आने की संभावनाओं के बीच अनुयायी भी अलर्ट हो गए हैं। डेरामुखी को देखने और सुनने के लिए अभी से अनुयायी आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि डेरा के आसपास होटल, धर्मशालाओं और जगहों पर कमरे बुक करवाने शुरू कर दिए हैं। डेरा के आसपास कॉलोनियों में रहने वाले अनुयायियों के रिश्तेदार भी अभी से 25 जनवरी को आने की सूचनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा डेरा प्रबंधन की ओर से भी व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सुबह और शाम दो समय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डेरा के सामने बेगू रोड और पीछे की तरफ के रास्ते पर भी सफाई की जा रही है। पूरा क्षेत्र चकाचक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरामुखी ने किया था 13वें पत्र में इशारा
डेरामुखी ने 30 दिसंबर को जेल से पत्र लिखा। एक जनवरी को डेरा में आयोजित सत्संग के दौरान इस पत्र को पढ़कर सुनाया गया। इस पत्र में डेरामुखी ने बाहर आने का इशारा भी किया है। उन्होंने लिखा है कि परमपिता परमात्मा आपकी जायज मांग जल्द पूरी करे। उन्होंने पिछली पैरोल का भी इसमें जिक्र किया गया था।

25 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हैं। गुरु जी के बाहर आने को लेकर आवेदन संबंधी सूचना मेरे पास नहीं है। ऐसा कुछ होगा तो आपको बता दिया जाएगा।
- जितेंद्र खुराना, प्रवक्ता, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed