फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dera Sacha Sauda offered cooperation in freeing the state from destitute animals.

Sirsa News: डेरा सच्चा सौदा ने प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने में सहयोग देने की पेशकश की

Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda offered cooperation in freeing the state from destitute animals.
सिरसा । सामाजिक कार्यों में भागीदारिता को लेकर एक बार फिर सिरसा डेरा सच्चा सौदा ने अपनी सक्रियता दिखाई है। प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने को लेकर डेरा गोसेवा आयोग से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

डेरे की ओर से सामाजिक कार्यों में बढ़कर भाग लिया जाता है। खासतौर पर सफाई के कार्य को लेकर डेरा सच्चा सौदे विश्वभर में चर्चा में रहा है। साध्वी यौन शोषण और हत्या मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम ने प्रदेश को बेसहारा पशु मुक्त करने के गोसेवा आयोग को सहयोग देने की पेशकश की है। सरकार व गोसेवा आयोग की ओर से इसको लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। डेरा सच्चा सौदा प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना ने बताया कि हरियाणा गोसेवा आयोग से इस विषय पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक समाज भलाई के कार्याें की बात है, उसमें डेरा सच्चा सौदा हमेशा तत्पर रहता है, चाहे गोसेवा हो या मानवता के भलाई के कार्य हो।
विज्ञापन


सीएम के साथ हुई बैठक में उठा था मुद्दा
बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोसेवा आयोग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने अधिकारियों से बेसहारा पशुओं की स्थिति की जानकारी ली और बेसहारा पशुओं की टैंगिंग करने को लेकर निर्देश दिए थे। बैठक में गोसेवा आयोग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों उपस्थित थे। इसमें सीएम को डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए गो सेवा आयोग को सहयोग देने को लेकर मुद्दा उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed