फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dera Sacha Sauda chief Gurmeet ram rahim gets parole  

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, जेल से निकलते ही पहुंचा बागपत के बरनावा डेरा, हनीप्रीत थी साथ

Fri, 17 Jun 2022 09:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 09:27 AM IST
सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरवरी में 21 दिन की फरलो मिली थी। पंजाब चुनाव के दौरान दी गई फरलो पर काफी विवाद भी उठा था। फरलो के दौरान गुरमीत राम रहीम गुरुग्राम में ठहरा था। 

विज्ञापन
Dera Sacha Sauda chief Gurmeet ram rahim gets parole  
राम रहीम और हनीप्रीत - फोटो : फाइल

विस्तार

हत्या व दुष्कर्म के केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक माह की सामान्य पैरोल मिली है। शुक्रवार सुबह छह बजे डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में सीआईए की टीम राम रहीम को यूपी के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के डेरे पर छोड़कर आई। राम रहीम को लेने के लिए मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे।

विज्ञापन


25 अगस्त 2017 को राम रहीम को सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत ने दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न के मामले में सजा सुनाई थी। इससे पंचकूला में हिंसा हो गई। हिंसा के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर से भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद है। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी राम रहीम को सजा हुई। 
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को प्रदेश सरकार ने 21 दिन की फरलो दी थी, जो गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की गई। अब राम रहीम ने सामान्य कैदी के तौर पर एक माह की पैरोल मांगी थी, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम यूपी के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के डेरे में रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम रहीम को लेने के लिए शुक्रवार सुबह छह बजे ही हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य रोहतक पहुंच गए थे। इसके बाद रोहतक पुलिस के डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में अपराध जांच शाखा प्रथम की टीम उसको लेकर बागपत के लिए रवाना हुई। 11 बजे के करीब पुलिस की टीम उसको छोड़कर रोहतक आ गई थी। अब पैरोल अवधि में सुरक्षा की जिम्मेदारी बागपत पुलिस की रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed