{"_id":"63472a80b804fc455e4de56d","slug":"dera-mukhi-ram-rahim-may-come-out-of-jail-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जेल से आज बाहर आ सकता है डेरामुखी, पैरोल अर्जी को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जेल से आज बाहर आ सकता है डेरामुखी, पैरोल अर्जी को मिली मंजूरी
Thu, 13 Oct 2022 02:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:30 AM IST
सार
सुरक्षा कारणों से अधिकारी ये खुलासा नहीं कर रहे कि गुरमीत राम रहीम कहां रहेगा। डेरा सच्चा सौदा में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार सुबह जेल से रवानगी हो सकती है।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में सजा काट रहा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह गुरुवार को बाहर आ सकता है। प्रदेश के गृह मंत्रालय से पैरोल अर्जी को मंजूरी मिल गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी यह नहीं पुष्टि की है कि डेरामुखी छुट्टियों के दौरान कहां रहेगा। डेरा सच्चा सौदा में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की ओर से पैरोल के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर जेल प्रशासन ने नियमों के मुताबिक विचार विमर्श शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के गृह मंत्रालय ने आवेदन को स्वीकार कर लिया है। इसलिए कागजी कार्रवाई अंतिम चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि डेरामुखी को गुरुवार सुबह जेल से बाहर निकाला जा सकता है। जेल से निकलकर डेरामुखी कहां जाएगा इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : सोनीपत: मेडेन फार्मास्युटिकल्स कंपनी में दवा निर्माण पर प्रतिबंध, गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद कार्रवाई
विज्ञापन
डेरा में बढ़ी हलचल
डेरामुखी को पैरोल मिलने की खबर आने के बाद डेरा में हलचल बढ़ गई है। डेरा में अनुयायियों ने आकर पता करना शुरू कर दिया है। हालांकि डेरा प्रबंधन ने इस बात को लेकर अनुयायियों और मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि डेरामुखी बाहर आएंगे तो बता दिया जाएगा।
एक वर्ष में मिल सकती है 90 छुट्टी, दो बार बाहर आ चुका डेरामुखी
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। नियमों के अनुसार अब उसे एक वर्ष के दौरान करीब 90 दिन की छुट्टी मिल सकती है। इसमें 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल शामिल है। हालांकि इस वर्ष फरवरी में डेरामुखी 21 दिन की फरलो ले चुका है।
इस दौरान वह गुरुग्राम में रहा था। इसके बाद डेरामुखी ने जून माह में एक महीने की पैरोल ली थी। जून माह में डेरामुखी यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहा ।इस प्रकार से अभी भी दिसंबर से पहले डेरामुखी करीब 40 दिन की पैरोल ले सकता है। बता दें कि जून माह में पैरोल के दौरान ही बरनावा आश्रम में डेरामुखी ने न केवल आधार कार्ड में बदलाव करवाया, बल्कि अपनी फैमिली आईडी में भी कुछ बदलवाया है।