{"_id":"62055bc170990347be058dc3","slug":"dera-getting-ready-to-welcome-deramukhi-cleaning-campaign-during-the-day-decoration-of-lamp-at-night-sirsa-news-hsr6239800191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरामुखी के स्वागत के लिए तैयार हो रहा डेरा, दिन में सफाई अभियान, रात को दीपमाला सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरामुखी के स्वागत के लिए तैयार हो रहा डेरा, दिन में सफाई अभियान, रात को दीपमाला सजावट
विज्ञापन
सिरसा। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को जेल से बाहर आए चार दिए हो गए हैं लेकिन सिरसा डेरा में अभी भी इंतजार है। ऐसे में डेरा श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि वे कभी भी डेरे में आ सकते हैं। डेरा प्रबंधन ने भी डेरामुखी के स्वागत के लिए अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। डेरे का चप्पा-चप्पा साफ किया जा रहा है। खास तौर पर डेरे कैंपस में स्थित तेरावास भवन जहां बाबा का निवास है, वहां सफाई अभियान चलाया जा रहा है। तेरावास गुफा के रूप में भी प्रचारित है। इसके अलावा पार्क, शिक्षण संस्थान और सभी जगहों पर अभियान चलाए जा रहे हैं। रात के समय डेरे के रिहायशी एरिया में दीवाली जैसा माहौल नजर आ रहा है। दीपमालाएं और दीये जलाए जा रहे हैं।
डेरे कैंपस में सत्संग हॉल, शिक्षण संस्थान, अस्पताल, रिसोर्ट और तेरावास भवन है। इसके अलावा कोठियां हैं जहां डेरा मुखी का परिवार रहता है। फरलो मिलने के बाद बताया जा रहा है कभी भी डेरामुखी का सिरसा आने का कार्यक्रम बन सकता है। ऐसे में सफाई शुरू कर दी गई है। डेरे के सूत्र बताते हैं कि डेरामुखी जिस तेरावास भवन में रहते हैं, उसे खास तौर पर जताया जा रहा है। फरलो मिलने की खुशी में डेरा श्रद्धालुओं ने जोर-शोर से स्वागत करने की तैयारियां शुरू की हैं। पार्कों, गलियों, मोहल्लों की सफाई शुरू की गई है। रात के समय दीप मालाएं सजाई जा रही हैं और दीये जलाए जा रहे हैं।
वर्चुअल मीटिंग से हो सकती है मुलाकात
हालांकि अभी डेरा मुखी का श्रद्धालुओं से जुड़ने के लिए कोई सत्संग या अन्य कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन डेरा सूत्रों की मानें तो जल्द ही वर्चुअल तरीके से डेरामुखी श्रद्धालुओं से रू-ब-रू हो सकते हैं। इसके लिए तैैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हो सकता है डेरे में कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिसमें बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाए या मोबाइल, सोशल मीडिया के माध्यम से रू-ब-रू हो। हालांकि अभी फाइनल नहीं है, लेकिन तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर उड़े तो श्रद्धालुओं की जगी उम्मीद, लेकिन नहीं हुआ सपना पूरा
बुधवार को शहर और आसपस के एरिया में कुछ हेलिकॉप्टर नजर आए। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि हेलिकॉप्टर कहां से आए थे और कहां गए हैं। लेकिन डेरा और आसपास के क्षेत्र में हेलिकॉप्टर बार-बार आते-जाते नजर आए तो सभी कॉलोनियों के रहने वाले श्रद्धालु एक बार बाहर आ गए। उनमें उम्मीद जगी कि डेरामुखी आ गए हैं। हालांकि कुछ ही देर में स्पष्ट हो गया कि ऐसा कुछ नहीं है। इन हेलिकॉप्टर को लेकर डेरे और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चर्चा रही।