फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dera chief came live and gave sermon, LEDs were installed in the camp and surrounding colonies

Sirsa News: डेरा प्रमुख ने लाइव आकर दिए प्रवचन, डेरे व आसपास की कॉलोनियों में लगाईं एलईडी

Wed, 29 Jan 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dera chief came live and gave sermon, LEDs were installed in the camp and surrounding colonies
डेरा सच्चा सोदा के मैन गेट पर खडे़ श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डेरा सच्चा सौदा ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां का बुधवार को लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया। इसके लिए डेरे व आसपास की कॉलोनियों में संगत के लिए विशेष रूप से एलईडी लगवाई गईं हैं। इसके अलावा डेरों की सभी शाखाओं में भी यह कार्यक्रम प्रसारित किया गया।

डेरा प्रमुख ने संगत को डेरे में नहीं आने की अपील की है। इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। डेरे के अंदर सत्संग के दौरान वहां पर काम करने वाले सेवादार ही मौजूद रहते हैं। डेरे में लगभग 3,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। तीन डीएसपी की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सत्संग का समय निर्धारित नहीं

डेरे में सत्संग का कोई समय निर्धारित नहीं है। पहले दिन लाखों की संख्या में संगत ने डेरा प्रमुख का सत्संग लाइव प्रसारण के तहत देखा। यह सिलसिला जब तक डेरा प्रमुख सिरसा में है, जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना संगत वीरान नजर आता है रोड

पुराने डेरे में भले ही संगत के लिए सत्संग का लाइव प्रसारण होने के कारण कुछ रौनक देखने को मिली। इससे आगे तीन किलोमीटर तक नए डेरे से पहले तक चोपटा रोड पूरी तरह से वीरान नजर आया। इस रोड पर लोगों का आवागमन कम है। डेरे के आसपास और सामने भी वाहनों को रोकने पर पाबंदी है।








डेरा प्रमुख ने विद्यार्थियों से की लाइव बातचीत, सवालों के दिए जवाब

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां बुधवार शाम सवा पांच बजे के बाद लाइव सत्संग के लिए आया। डेरा प्रमुख ने एक घंटे तक सत्संग किया। इस दौरान डेरा प्रमुख ने विद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत की। विद्यार्थियों ने धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में सवाल किए। इनका डेरा प्रमुख ने जवाब दिया।

विद्यार्थियों ने ये पूछे सवाल

प्रश्न : बाबा खेल गांव आओ आपने क्रिकेट नहीं खेला है।

जवाब - जैसे ही टाइम लगेगा, खेल गांव में क्रिकेट खेलने जरूर आएंगे। फुटबाल खेले हुए भी मुझे 17 साल हो गए हैं। आऊंगा तो फुटबाल भी खेलूंगा।

प्रश्न : जैसे आप यहां पर दर्शन देते हो, वैसे ही दूसरे लोक में भी देते हो क्या?

जवाब : बेटे मैं यही तुम्हारे साथ ही हूं।

डेरा सच्चा सोदा के मैन गेट पर खडे़ श्रद्धालु। संवाद

डेरा सच्चा सोदा के मैन गेट पर खडे़ श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed