{"_id":"6a3edaceba5e6db88003e774","slug":"dera-chief-busy-transforming-the-old-dera-into-a-spiritual-center-sirsa-news-c-21-1-hsr1012-898913-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेरा प्रमुख पुराने डेरे को आध्यात्मिक केंद्र बनाने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेरा प्रमुख पुराने डेरे को आध्यात्मिक केंद्र बनाने में जुटे
Sat, 27 Jun 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में पुराने डेरे के नये स्वरूप का उद्घाटन करते हुए डेरा प्रमुख, साथ में हनीप्रीत।
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के पुराने डेरे को भव्य रूप देकर आध्यात्मिक केंद्र बनाने की तैयारी है। आधुनिकता और पुरातन दोनों को जोड़ते हुए इसे तैयार किया जाएगा। इसका उद्घाटन वीरवार को डेरा प्रमुख राम रहीम ने किया। वहीं, पहली बार पर्दे के पीछे रहने वाली हनीप्रीत भी डेरा प्रमुख के साथ नजर आईं।
डेरा प्रमुख के अनुसार डेरे में अभी तक महज 15 से 20 प्रतिशत ही काम हुआ है। आध्यात्मिक केंद्र बनाने की दिशा में अभी बहुत काम होना बाकी है। राम रहीम ने कहा कि डेरे से उनकी बहुत यादे जुड़ी हुई है। गुरु जी की यादें यहां बसी हुई और उन्हें यादों को जिंदा रखा जाएगा। अभी तक लाखों रुपये डेरे को भव्य रूप देने में लग चुके हैं और अभी बड़े स्तर पर पैसा इस डेरे में लगना है।
डेरा प्रमुख की कल्पनाओं के आधार पर हो रहा है तैयार
सूत्रों के अनुसार डेरे को डेरा प्रमुख की सोच के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। डेरा प्रमुख के मार्गदर्शन में इसका निर्माण कार्य चल रहा है। पुराने स्ट्रक्चर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। मौजूदा समय में भव्य गेट बनाए गए और कैंटीन एरिया को मॉडर्न रूप दिया गया है। पूर्व में कैंटीन में जगह कम थी। अब उसे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
युवाओं और बुजुर्गों दोनों की सोच के अनुरूप बनाया गया
डेरे में युवा संगत और बुजुर्ग संगत दोनों की सोच को साधकर रखने का काम किया गया है। युवाओं के लिए मॉडर्न डिजाइन अंदर बनाया गया है। उसी हिसाब से बुजुर्गों को अध्यात्म से जोड़ने के लिए भौगोलिक गतिविधियां व अन्य श्लोकों व प्रवचनों को लिखा गया है। इतना ही नहीं, अभी तक डेरे के नए स्वरूप को लेकर काम जारी रहेगा।