{"_id":"6619753edc6d0d9952040df4","slug":"deputy-director-took-stock-of-the-services-in-civil-hospital-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118233-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल में डिप्टी डायरेक्टर ने लिया सेवाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल में डिप्टी डायरेक्टर ने लिया सेवाओं का जायजा
Fri, 12 Apr 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में डिप्टी डायरेक्टर ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी का निरीक्षण किया। बाद में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. आरके दहिया तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की।
डिप्टी डायरेक्टर ने आपातकालीन के अलावा सभी चिकित्सकों की ओपीडी, एसएनसीयू, गायनी वार्ड, आईसीयू का निरीक्षण किया और वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर और कहा कि यदि किसी प्रकार की कमी या दिक्कत है तो उस बारे में विभाग को तुरंत अवगत कराया जाए, ताकि उसमें सुधार किया जा सके। इसके बाद उन्होंने उप सिविल सर्जन डाॅ. राजेश चौधरी के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हासिल की।
ड्रेस कोड व बायोमिट्रिक उपस्थिति में न हो लापरवाही
डिप्टी डायरेक्टर ने पीएमओ को निर्देश दिये कि अस्पताल के ड्रेस कोड को लेकर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ड्रेस कोड अस्पताल की पहचान होता है। उसी से चिकित्सक व स्टाफ का पता चलता है। जिससे आम आदमी आसानी से उनसे बात कर सकता है। वहीं बायोमिट्रिक उपस्थिति को लेकर कोई ढिलाई न बरती जाए। सभी कर्मचारी उस पर हाजिरी लगाए, यह सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने निर्देश देते हुए चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार कर राहत दिलवाने के निर्देश दिए।