{"_id":"65aaa3d0d968a6b6650d4696","slug":"deputy-commissioner-transferred-patwari-for-disobeying-rules-sirsa-news-c-128-1-svns1027-13866-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: उपायुक्त ने नियमों की अवहेलना पर पटवारी का किया स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: उपायुक्त ने नियमों की अवहेलना पर पटवारी का किया स्थानांतरण
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने ऐलनाबाद-1 के हल्का पटवारी हिमांशु को नियमों के विरुद्ध कार्य करने व जांच में दोषी पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। हलका पटवारी हिमांशु ऐलनाबाद-1 में कार्यरत था। उक्त पटवारी ने नियमों के विरुद्ध किसी सोनू उर्फ सतपाल नामक सहायक को अपने पास रखा हुआ है। पटवारी अपना सारा कार्य अपने सहायक से करवाता है तथा इसके द्वारा रिश्वत लेने व अनुचित व्यवहार की मौखिक शिकायतें आमजन से प्राप्त हो रही थी।
इसके अलावा पहले भी यह पटवारी हल्का डबवाली-1 में कार्यरत था, वहां पर भी पटवारी के विरुद्ध काफी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिस पर कार्यवाही करते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता द्वारा हरियाणा सिविल सेवा (दंड तथा अपील) नियमावली 2016 के नियम-7 के तहत आरोपित किया जा चुका है। इसकी नियमित जांच उपमण्डल अधिकारी (ना.) डबवाली द्वारा की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से पटवारी हिमांशु का स्थानांतरण सदर कानूनगो शाखा, कार्यालय उपायुक्त सिरसा कर दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से रखे गए सोनू उर्फ सतपाल सहायक अगर तहसील कार्यालय व पटवार खाना में राजस्व रिकार्ड के साथ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ऐलनाबाद को 15 दिनों के अनिवार्य अवकाश पर भेजा
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने ऐलनाबाद के नायब तहसीलदार मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ आमजन की शिकायत व तहसील कार्यालय ऐलनाबाद में माहौल खराब में दोषी पाए जाने पर 15 दिनों के अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है। गौरतलब है कि नायब तहसीलदार ऐलनाबाद मोहम्मद इब्राहिम के विरुद्ध आमजन की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिस कारण तहसील कार्यालय का माहौल भी खराब हो रहा था। इस पर उपायुक्त ने एसडीएम ऐलनाबाद की सिफारिश के आधार पर संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से नायब तहसीलदार ऐलनाबाद मोहम्मद इब्राहिम को 20 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक कुल 15 दिन के अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है।