{"_id":"65fb26febdb3d21e1400bd4f","slug":"deputy-commissioner-inspected-counting-centers-and-evm-warehouse-sirsa-news-c-128-1-svns1027-117076-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: उपायुक्त ने किया मतगणना केंद्रों व ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: उपायुक्त ने किया मतगणना केंद्रों व ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरके सिंह ने बुधवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों व ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने व प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्ज करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते समय संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम की सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। ईवीएम वेयरहाउस में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड भी जरूर दर्ज किया जाए। उपायुक्त ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में सिरसा विधानसभा क्षेत्र व डबवाली विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में रानियां विधानसभा क्षेत्र, आंबेडकर लॉ भवन में कालांवाली व ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए जाने वाले मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, तहसीलदार चुनाव रोहित मौजूद रहे।