फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner held open court, hearing on 127 complaints

Sirsa News: उपायुक्त ने लगाया खुला दरबार, 127 शिकायतों पर की सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner held open court, hearing on 127 complaints
उपायुक्त पार्थ गुप्ता को अपनी समस्या बताता ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन ने गांव बडागुढ़ा के खंड कार्यालय में खुला दरबार लगाया। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान कुल 127 शिकायतें आईं। शिकायतों पर अधिकारियों की खूब क्लास लगी। इसके बाद शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
खुले दरबार में खंड के 44 गांवों से करीब 200 लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने अधिकतर विभागों को दो सप्ताह में समस्याओं का हल कर कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए, तो कई शिकायतों का निपटान मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान गांव बडागुढ़ा, थिराज, भीवां, फतेहपुरिया नियांमत खां, ढाबां, झोरडऱोही, छतरियां, अलीकां, दौलतपुर खेड़ा, बप्पां व रघुआना सहित कई गांवों के नवनिर्वाचित सरपंच भी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिकायतों में गांव में सफाई व्यवस्था ठीक न होने, पंचायती भवनों के बदहाल होने, पानी की निकासी न होने व पंचायती भवनों में बिजली के प्रबंध न होने की शिकायतें शामिल थीं। इसके अलावा कई सरपंचों ने सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की भी शिकायत दी। खुले दरबार में ज्यादातर शिकायतें बिजली विभाग व राशन काटे जाने को लेकर फैमिली आईडी से संबंधित देखने को मिली। इस पर उपायुक्त ने जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कालांवाली के एसडीएम उदय सिंह, डीएसपी धर्मवीर, बीडीपीओ राजसिंह, एलडीएम सुनील कुकरेजा व समाज कल्याण अधिकारी नरेश बतरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

बडागुढ़ा ग्राम पंचायत ने उठाईं विभिन्न समस्याएं
बडागुढ़ा ग्राम पंचायत व क्लब सदस्यों ने गांव में गंदे पानी की निकासी, वर्षाें से पीडबल्यूडी द्वारा खरीद केंद्र के पास छोड़ी गई अधूरी सड़क को पूरा करवाने, सीएचसी केंद्र में रात्रि के समय कोई चिकित्सक न होने तथा स्टाफ के समय पर न आने की शिकायतें की गईं। सभी समस्याओं पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर उनसे जवाब तलबी करते हुए समस्याओं का जल्द हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बने 1 लाख 20 हजार नए राशन कार्ड
राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में 1 लाख 20 हजार नए बीपीएल राशन कार्ड बने हैं। सभी राशन कार्ड परिवार पहचान पत्र में आय के आधार पर बनाए गए हैं। यदि किसी भी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड गलत आय के कारण कट गया है या नहीं बना है तो वह आय को पुन: प्रमाणित करवाकर आवेदन कर सकता है। उपायुक्त पार्थ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका निवारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed