फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy CM inaugurated CETP, said - now the contaminated water of the industrial area can be used in agriculture

Sirsa News: डिप्टी सीएम ने किया सीईटीपी का उद्धाटन, बोले- औद्योगिक क्षेत्र के दूषित पानी का अब खेती में कर सकेंगे इस्तेमाल

Sun, 06 Aug 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 06 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM inaugurated CETP, said - now the contaminated water of the industrial area can be used in agriculture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। औद्योगिक क्षेत्र के दूषित पानी का भी किसान खेती में प्रयोग कर सकेंगे। इस पानी को उपचारित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में 6 करोड़ 20 लाख की लागत से अपशिष्ट उपचार संयंत्र (सीईटीपी) का निर्माण किया गया है। रविवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस प्लांट का उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री ने संयंत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी भी ली। उन्होंने संयंत्र के प्रांगण में पौधरोपण भी किया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सीईटीपी प्लांट लगवाने की मांग की गई थी। प्लांट से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग मिलेगा। साथ ही गंदगी व बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। ट्रीटमेंट के बाद इस पानी का उपयोग सिंचाई व इंडस्ट्री की ग्रीन बेल्ट में होगा। इस प्रकार के प्लांट बनने से उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




सिरसा के इंडस्ट्रियल एरिया में 171 प्लाट हैं। इसमें 115 के आसपास यूनिट काम कर रहे हैं। ऐसे में यहां पर 6 करोड़ 20 लाख की लागत से अपशिष्ट उपचार संयंत्र (सीईटीपी) का निर्माण किया गया है। इसमें इंडस्ट्रियल वेस्ट युक्त पानी को ट्रीट किया जाता है। इससे पानी में पहले जहां 350 से 400 बीओडी का लेवल जाता था, जो स्तर पर कम होकर 10 हो गया है। इस पानी को अब किसान खेती के लिए उपयोग कर सकते हैं। क्षतिपूर्ति सहायकों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आई बाढ़ से जिन नागरिकों की फसल का नुकसान हुआ है, वे अपनी फसलों का डाटा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। पटवारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। जहां पर पटवारियों की कमी है, वहां पर क्षतिपूर्ति सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द से जल्द उनके नुकसान का सत्यापन करवाकर भुगतान भी कर दिया जाएगा। सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। जैसे-जैसे सरकार के पास डाटा आएगा, वैसे ही भुगतान कर दिया जाएगा।

टंकी पर चढ़े किसानों से अपील, नीचे उतारकर करें बातचीत, होगा समाधान

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा के नारायण खेड़ा में फसल बीमा की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े किसानों का मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली है। उपायुक्त ने मामले की पूरी डिटेल सरकार को भेज दी गई है। जल्द ही गंभीरता से निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने टंकी पर चढ़े किसानों से अपील की कि वे नीचे उतर कर अपनी बात रखें। सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है।


नूंह में स्थिति है नियंत्रित, आरोपियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नूंह में स्थिति अब नियंत्रण में है और लगातार शांति कमेटियों से संपर्क कर बैठकें की जा रही हैं। आपसी भाईचारा बनाने के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा गत दिनों नूंह में हुई हिंसा की जांच करवाई जा रही है। हिंसा के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह राजनीतिक व्यक्ति हो या कोई सामाजिक कार्यकर्ता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed