फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Chief Minister and all ministers are promoting corruption: Abhay

उपमुख्यमंत्री व सभी मंत्री दे रहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा : अभय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister and all ministers are promoting corruption: Abhay
बैठक को संबोधित करते ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला । - फोटो : Sirsa
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर संगठन दिनों दिन मजबूत हो रहा है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा में इनेलो की सरकार गठित होगी। उन्होंने भाजपा-जेजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और सभी मंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के डबवाली रोड स्थित महाराज पैलेस में इनेलो की जिलास्तरीय बैठक में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में निरंतर बढ़ रही बेरोजगारी को दूर करने के लिए पार्टी ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है कि 2024 में सत्तारूढ़ होने के बाद हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जिन युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी, उन्हें 5000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा की प्रदेश की बीजेपी व जेजेपी सरकार की गलत नीतियों से आज प्रदेश का हर वर्ग दुखी व परेशान है । यह हैरत भरा है कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा के नौ जिलों में सर्वाधिक बेरोजगारी का आंकड़ा हैं।
विज्ञापन

जेजेपी ने रखा चौधरी देवीलाल की नीतियों को गिरवी
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने चौधरी देवीलाल की नीतियों को बीजेपी के आगे गिरवी रख दिया। प्रदेश का युवा आज स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सिरसा जिला में जिस प्रकार नशे का प्रचलन बढ़ा है वह चिंता करने वाली बात हैं। इस सिलसिले में उन्होंने हरियाणा विधानसभा में भी आवाज उठाई थी, मगर मुख्यमंत्री व उनके मंत्री मंडल ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज युवा शक्ति नशे की चपेट मे आकर अपनी जान गवां रही है। आज महंगाई और बढ़ते अपराध इस बात को प्रमाणित करते हैं कि सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेश के मुख्य सेवक के तौर पर अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की थी, जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के हितों को ताक पर रख कर वे केवल अपना हित साध रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश का हर मंत्री आज भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में जुटा है। प्रदेश में धान घोटाला, शराब घोटाला। नौकरी की भर्ती में घोटाला, सरसों का घोटाला आदि अनेक ऐसे मामले हैं, जो कि सीधे तौर पर सरकार को भ्रष्टाचार के कठघरे में खड़ा करते हैं।
सम्मान दिवस समारोह के लिए बनाई रूप रेखा
सम्मान दिवस समारोह को लेकर मंथन किया गया। इसी कड़ी में 29 से 31 जुलाई तक रानियां के प्रत्येक गांवों में 3 से 6 अगस्त तक डबवाली, 7 से 10 अगस्त तक ऐलनाबाद, 12 से 16 अगस्त तक कालांवाली एवं 17 व 18 अगस्त को सिरसा जिले के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी जल्द अपने कार्यकर्ताओं के बीच होंगे। इससे पूर्व, इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान, इनेलो जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, इनेलो महिला विंग की जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट, अधिवक्ता प्रदीप मेहता, सिरसा हलका अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह, डबवाली नगर परिषद के अध्यक्ष टेकचंद छाबड़ा आदि ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन जसवीर सिंह जस्सा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed