फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Departments should prepare a comprehensive academic framework: Vice Chancellor

व्यापक शैक्षणिक रूपरेखा तैयार करें विभाग : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Departments should prepare a comprehensive academic framework: Vice Chancellor
कुलपति प्रो. विजय कुमार बैठक लेते हुए।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. विजय कुमार ने विभिन्न संकायों के अधिष्ठाताओं, निदेशकों एवं विभागाध्यक्षों की बैठक की। कुलपति ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आगामी सोमवार तक एक व्यापक शैक्षणिक रूपरेखा तैयार करें, जिसके माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2025-26 से विश्वविद्यालय में गुणवत्तापरक शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

सिरसा को शोध और उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय गंभीरता से कार्य कर रहा है। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान अनेक विभागाध्यक्षों एवं निदेशकों ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इन पर कुलपति ने सकारात्मक रूप से विचार करते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू सेल गठित करने के निर्देश भी दिए। यह सेल विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का समावेश करने और एकजुटता के साथ रहने की भावना विकसित करने की दिशा में कार्य करेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीडीएलयू में स्थापित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र को और अधिक सशक्त व उन्नत बनाया जाएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की नेक की रैंकिंग की सुधर की दिशा में भी कार्य योजना तैयार करने पर बैठक के दौरान चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विभाग अपने-अपने विषय क्षेत्र में चल रहे ट्रेंडिंग कोर्सेज की मैपिंग करें, ताकि शैक्षणिक कार्यक्रमों को राष्ट्रीय और वैश्विक जरूरतों के अनुरूप ढाला जा सके। बैठक का संचालन शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश कुमार गहलावत ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर अशोक शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed