फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dense fog affected normal life, sirsa news

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Tue, 13 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 13 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद (सिरसा)। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते सोमवार सुबह आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण रोड़ और रेल यातायात पर खासा असर रहा। घने कोहरे का सर्वाधिक असर रेल सेवाओं पर पड़ा। सुबह कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से छाए घने कोहरे ने वाहनों के पहिए थाम दिए।
विज्ञापन

कोहरा इतना ज्यादा घना था कि महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित वस्तु भी स्पष्ट दिखाई नही दे रही थी। इस वजह से चालकों को सुबह के समय वाहन चलाना मुश्किल हो गया। हादसे से बचने के लिए कई वाहन चालको ने इंडीगेटर जलाकर वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया कोहरे के समय चल रही शीतलहर से दिन और रात के तापमान में कुछ ज्यादा ही गिरावट आ गई है। खास बात यह कि कोहरा भले ही घना हो लेकिन तापमान अभी भी सामान्य के आस पास ही बना हुआ है लेकिन लोग अब जल्द से ठंडक बढनेे का अंदेशा लगाने लगे हे। सोमवार सुबह करीब 3 बजे के करीब घने कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया। हल्की सर्दी के बीच आए घने कोहरे ने सर्दी का संदेश दे दिया है। दीपावली को निकले एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मौसम  में ज्यादा ठंडक देखने को नही मिली थी। सर्दी सिर्फ सुबह शाम को ही महसूस हो रही थी। दोपहर होते ही सूरज की तपन तेज होने के कारण सर्दी महसूस नही की जा रही थी। लेकिन अब अचानक आए घने कोहरे ने सभी अटकलों को विराम देते हुए साफ कर दिया कि जल्द तापमान गिरेगा और ठंडक बढेगी । दोपहर एक बजे धीरे-धीरे कोहरा घटना शुरू हुआ। लेकिन सूर्य देव के दर्शन बाद दोपहर नसीब हुए। ऐलनाबाद में सोमवार को आए घने कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 9 बजे तक सड़कों में गाडियों को लाइट जलानी पड़ी। इसके चलते स्कूल बस बच्चों को लेने देरी से पहुंची। मौसम वैज्ञानिाकों के अनुसार उत्तर भारत में हुए बर्फबारी और उत्तरी सर्द हवाओं के प्रवेश से अंचल का मौसम कुछ ज्यादा ही ठंडा हुआ है। ऐसे आसार आने वाले तीन चार दिन तक बने रहने की संभावना है। सर्दी बढने के साथ ही मौसमी बीमारियां लोगों को बीमार करेगी। बीमारियाेें से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कर निकलने की सलाह चिकित्सक दे रहे है। अगर बहुत जरूरी ना हो तो सफर पर न निकलें। अगर आपको हल्का जुकाम भी है तो डॉक्टर से जरूर मिलें। हल्का जुकाम भी लापवाही बरतने पर गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। सबसे ज्यादा ख्याल स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों का रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed