फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dengue sting continues even after fogging, 27 new patients found

फॉगिंग के बाद भी डेंगू का डंक जारी, 27 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dengue sting continues even after fogging, 27 new patients found
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की ओर से शहर में लगातार फॉगिंग करवाई किया जा रही है, लेकिन इसके बाद भी डेंगू के मरीजों लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को जिले में 27 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके चलते अब आंकड़ा बढ़कर 435 पर पहुंच गया है। वहीं नागरिक अस्पताल में अब कुल 33 डेंगू आशंकित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज गांवों में सर्वे किया जा रहा है। लारवा मिलने के बाद संबंधित आसपास के लोगों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। बुधवार को भी जिले के अलग-अलग स्थानों पर 2215 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 98 स्थानों पर लारवा मिलने के बाद आसपास के लोगों को नोटिस थमाया गया है। उपायुक्त अनीश यादव ने जिलावासियों ने आह्वान किया कि मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा बुखार होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बढ़ाई जा रही मरीजों के लिए बेडों की संख्या
नागरिक अस्पताल में डेंगू मरीजों के भर्ती होने की संख्या में बढ़ रही है। इसके चलते विभाग की ओर से वार्ड में बेडों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। डेंगू वार्ड में अब 36 बेड लगाए गए है। वहीं डेंगू से मरीजों की मौत हुई हैं, लेकिन विभाग इन्हें आशंकित बताया जा रहा है। जिले में अब तक सात डेंगू आशंकितों की मौत हो चुकी है। जिसके कारण जिलावासियों में भय का माहौल भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक डेंगू के 435 मामले सामने आ चुके हैं, वीरवार को 27 नए मामले मिले है। आमजन की स्वास्थ्य जांच के लिए सिरसा अर्बन में 16 टीम कार्य कर रही है तथा सभी गांवों में भी एक-एक टीम लगाई गई है, प्रत्येक टीम में एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम, आशा वर्कर, सक्षम युवा आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बुधवार 2215 घरों का सर्वे किया गया तथा लारवा मिलने पर 98 व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
डॉ. हरसिमरन सिंह, नोडल अधिकारी, मलेरिया विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed