फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dengue

घरों में सफाई को लेकर डेंगू विभाग ने 359 घरों को भेजे नोटिस

Wed, 10 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
dengue
जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 359 घरों को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने घरों में तथा अपने आस-पास सफाई ना रखने को लेकर लोगों को नोटिस जारी किया है। इन लोगों के घरों में कूलरों में पानी भरा मिला तथा आसपास भी पानी मिला। जिसमें कि डेंगू का लारवा पनप सकता है। नोटिस में इन घरों को चेतावनी जारी कि गई कि अपने आस पास फैलने वाले मच्छरों के जिम्मेदार वे खुद हैं। इसलिए साफ सफाई रखें, यदि दोबारा विजिट की गई और आसपास सफाई ना रखने पर री वार्निंग नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को रोकने के लिए घरों में जागृति अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए डेंगू विभाग ने 89 एमपीएचडब्ल्यू तथा 100 सक्षम युवाओं की टीम बनाकर गांव गांव में भेजी है। जिसमें सक्षम के युवाओं का काम होगा कि वह सभी घरों में जाकर लोगों को जानकारी दें कि डेंगू कैसे फैलता है और इसकी रोकथाम कैसे की जा सकती है। वहीं सक्षम युवा लोगों के घरों में जाकर जानकारी भी लेते हैं कि वहां पर उनके घरों में कूलर तथा टंकी के पानी की कितने दिन में सफाई हुई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही युवाओं की टीम यह भी जांच करेगी कि घरों के आस पास कहीं पानी तो नहीं जमा है। पानी का जमा रहना ही डेंगू फैलने का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। अगर किसी के घर में पानी मिलता है अथवा कूलर व अन्य कोई ऐसा साधन जिससे मच्छर पैदा होते हैं उनके बारे में एमपीएचडब्ल्यू विभाग को जानकारी देनी पड़ेगी। जिसके बाद वहां पर एमपीएचडब्ल्यू के अधिकारी वहां पर दवाई का छिड़काव करेंगे। जिस भी घर में कोई पानी खड़ा या कूलर, टंकी में सफाई नहीं मिली तो उसको जिला डेंगू विभाग द्वारा नोटिस भेजा जाएगा। जिसमें उसको बताया जाएगा कि वह अपनी सफाई निरंतर करें जिससे बीमारियां ना फैलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 359 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं कि वे अपने आसपास सफाई रखें। प्रतिदिन जिले के सभी गांव में टीम जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। अभी बारिश का समय है तो डेंगू फैलने का खतरा बन सकता है। जिस कारण से ग्रामीण इलाकों के लोगों को पहले से ही सतर्क किया जा रहा है। अगर कोई समझाने के बाद भी अपने आस पास सफाई नहीं करता तो इस पर उसको नोटिस भेजा जाता है। अभी तक कोई भी डेंगू का मरीज नहीं आया है। करीब 200 के लगभग लोगों की टीम ग्रामीण इलाकों में काम कर रही है।
- डॉ. दीप, जिला मलेरिया विभाग अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed