{"_id":"6738ded6f0642bafd70d5f66","slug":"dengue-figure-in-the-district-is-237-9-cases-found-on-saturday-sirsa-news-c-128-1-slko1008-128696-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में डेंगू का आंकड़ा 237, शनिवार को 9 केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में डेंगू का आंकड़ा 237, शनिवार को 9 केस मिले
Sat, 16 Nov 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में मच्छरों के लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी।
सिरसा। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में डेंगू के 9 और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 237 तक पहुंच गया है। नगर परिषद कर्मचारी लगातार डेंगू से बचाव के लिए वार्डों में फॉगिंग कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में तेजी से डेंगू के मामले सामने आए हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों से पांच से छह मामले मिल रहे हैं। अब तक के कुल 237 मामले आ चुके हैं। इनमें से 219 मरीज इलाज के बाद घर जा चुके हैं ओर 17 मरीजों का अभी तक इलाज चल रहा है। 5 मरीजों का नागरिक अस्पताल में और 12 मरीज निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
चिकित्सकों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग मरीजों की संख्या कम करने के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। शहरी क्षेत्रों में केस के आधार पर फॉगिंग करवाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से फॉगिंग और दवा का छिड़काव कर मच्छरों पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। जिन गांवों या फिर शहरी क्षेत्र से मरीज मिल रहे हैं, उनके घरों के आसपास और मोहल्ले में दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं, वहां पर विभाग नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवा रहा है। जो मरीज संक्रमित पाए गए हैं, उनका बेहतर सुविधाओं से इलाज किया जा रहा है।
-डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।