फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demonstration of youth against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of youth against Agneepath scheme
रानियां में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन करते युवा। संवाद - फोटो : Sirsa
रानियां। सेना में भर्ती के लिए बनाई केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में रोष है। शनिवार को युवाओं ने भगत सिंह चौक में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। युवाओं ने योजना को रद्द करवाने के लिए भगत सिंह चौक से लेकर नगर पालिका तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे युवा में महेश कुमार, मुकेश, पवन कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि वे पिछले काफी समय से सेना में भर्ती को लेकर तैयारी कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 18 से लेकर 23 साल तक के युवाओं को सेना में चार साल के लिए भर्ती करने के लिए स्कीम निकाली है। इसके बाद युवा बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश को बेचने का काम कर रही है। अब उन्होंने देश की सेना को बेचना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को रद्द नहीं करती है, किसान आंदोलन की तरह युवा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। युवाओं ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया को वापस लेने के लिए एक मांग पत्र नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र को सौंपा। ज्ञापन में युवाओं ने मांग कि है कि अग्निपथ योजना को रद्द कर के सामान्य तौर पर भर्तियां लागू की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed